Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

गौलापार में कुमाऊंनी फिल्म ‘कुलदेवता’ का गणेश पूजन के साथ शुभारंभ, संध्या डालाकोटी ने दी शुभकामनाएं

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। गौलापार पश्चिमी खेड़ा में कुमाऊंनी फीचर फिल्म ‘कुलदेवता’ के गणेश पूजन का शुभारंभ किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी ने कार्यक्रम में पहुंचकर फिल्म के शुभारंभ में भाग लिया और पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।

पीपी प्रॉडक्शन के बैनर तले बन रही ‘कुलदेवता’ फिल्म उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, देवी-देवताओं के प्रति आस्था और पारंपरिक जागर परंपरा को बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करने का प्रयास है। फिल्म की कहानी कुलदेवता जागर, पहाड़ की अटूट आस्था और लोकविश्वास के इर्द-गिर्द बुनी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर हुए विभिन्न कार्यक्रम! पढ़ें~ द फाउंडेशन अकादमी अपडेट...

संध्या डालाकोटी ने कहा कि उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और परंपराओं को सिनेमा के माध्यम से नई पीढ़ी तक पहुंचाना महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्में हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और देश-दुनिया तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

फिल्म के निर्देशक राजेंद्र नेगी, लेखक देव रौतेला, मुख्य अभिनेता रोहित वर्मा और मुख्य अभिनेत्री भावना चौफाल सहित पूरी टीम को संध्या डालाकोटी ने फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कामना की कि ‘कुलदेवता’ फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिले और कुमाऊंनी सिनेमा को नई पहचान हासिल हो।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें