

लालकुआं। बिंदुखत्ता के शास्त्री नगर में मुस्लिम युवक द्वारा कथित तौर पर हिंदू नाम और पहचान बताकर एक परिवार के यहां रहने का मामला सामने आया है। मंगलवार को ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद दर्जनों महिला-पुरुष कोतवाली पहुंचे और मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की। बाद में कोई तहरीर नहीं मिलने पर पुलिस ने युवक का पुलिस एक्ट में चालान कर दिया।
ग्रामीणों के अनुसार टेंट चौराहा, बिंदुखत्ता निवासी एक परिवार के यहां रुद्रपुर निवासी युवक रह रहा था। मंगलवार को ग्रामीणों को उसके मुस्लिम होने की जानकारी मिली। इसके बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अमित बिष्ट बताया। ग्रामीणों ने उसके आधार कार्ड की जांच की तो उसमें उसका नाम अजीम खान पुत्र नन्हे खान निवासी रुद्रपुर दर्ज था। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।
इधर, दर्जनों महिला-पुरुष और हिंदूवादी कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए और युवक के साथ ही उसे घर में रखने वाले परिवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बाद में परिवार ने ग्रामीणों से माफी मांगते हुए भविष्य में युवक से किसी तरह का संबंध नहीं रखने का भरोसा दिया। पुलिस के अनुसार मामले में कोई तहरीर नहीं मिली, जिसके बाद युवक का पुलिस एक्ट में चालान किया गया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार: ₹30 करोड़ के प्रोत्साहन पैकेज पर मुकेश बोरा ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
ब्रेकिंग न्यूज: *नहीं रहे सबको हंसाने वाले नाना पाटेकर*! पढ़ें~ दुखद समाचार…
वर्ल्ड कप 2027: भारत-पाकिस्तान महामुकाबले को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज, टिकटों के लिए आए रिकॉर्ड आवेदन