Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

गौला नदी से अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में हुए भू कटाव को सीएम पुष्कर धामी ने देख दिए ये आदेश! पढ़ें वीआईपी अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। आज सीएम ने गौला नदी से अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में हुए भू कटाव का निरीक्षण करते हुए कहा कि गौला नदी में तेजी से बहाव होने के कारण कटाव हुआ है। फौरी राहत के तौर पर सिंचाई विभाग को गौला नदी के 500 मीटर भाग में चैनलाइजेशन, वायर क्रेट और सुरक्षात्मक कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS

कहा कि इसके लिए शीघ्र ही धनराशि भी जारी कर दी जाएगी जिससे ससमय तत्कालिक कार्यों के माध्यम से स्टेडियम का बचाव किया जा सके। डीएम वंदना सिंह ने बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा दीर्घालिक कार्यों कि पूर्व में 200 मीटर के भू कटाव से रोकथाम की 260 लाख लागत की डीपीआर शासन को भेजी गई है जो की स्वीकृति के चरण पर है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *कारगिल विजय दिवस पर हुए कार्यक्रम*! पढ़ें : किसने किया झंडा रोहण...

विभाग द्वारा टेंडर भी कर लिया गया है। किंतु इसी बीच अब लगभग कुल 600 मीटर का भू कटाव हो गया। अतिरिक्त 400 मीटर भाग की डीपीआर शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए। और डीपीआर का फॉलो अप लेने के लिए डीएम को निर्देशित किया।

सीएम ने राज्य में हो रहे निर्माण कार्यों में ड्रेनेज प्लान/ निकासी योजना पर जोर देते हुए कहा कि सभी निर्माणदाई संस्था सुनिश्चित करें कि सुनियोजित विकास के नाम पर हो रहे निर्माण से किसी अन्य भौगोलिक, प्राकृतिक संरचना को कोई खतरा न हो, इसके लिए निकासी योजना को प्राथमिकता देते हुए योजना इंप्लीमेंट की जाए।

सीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि किसी भी आपदा को रोका नहीं जा सकता किंतु इसके होने वाले प्रभावों को न्यून करना हम सबका दायित्व है। इसके लिए सभी अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में निगरानी बनाएं रखे और निरंतर मॉनिटरिंग करें।

किसी भी क्षेत्र से सूचना प्राप्त होते ही तत्काल टीम को भेजकर यथासंभव राहत बचाव कार्य शुरू करे। इस प्रकार का मेकेनिज्म हो कि प्रभावितों को मौके पर ही राहत सामग्री और राशि दी जाए। आवश्यकता पड़ने पर राहत शिविरों को संचालन हो इसके लिए स्थानों को चिन्हित कर लिया जाए। हमारा प्रयास रहेगा की यथा शीघ्र आम जन के जीवन को सामान्य किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सीएम पुष्कर धामी की पहल का हो रहा स्वागत*! पढ़ें उत्तराखंड अपडेट...

सीएम ने कहा कि गौलापार स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल का आयोजन और समापन किया जाना है। यह राज्य के लिए स्वर्णिम अवसर भी है। इससे यहां की खेल प्रतिभाओं को पहचान के साथ ही एक्सपोजर भी मिलेगा।

निरीक्षण के दौरान एस एस पी पी एन मीणा, जिलाध्यक्ष  प्रताप बिष्ट, मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल कपूर, विधायक डा  मोहन सिंह बिष्ट, सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई, एस डी एम परितोष वर्मा, तहसीलदार सचिन कुमार, ईई  सिंचाई बी सी नैनवाल, पी एम ए डी बी कुलदीप सिंह, राज्य मंत्री दिनेश आर्य, विधायक प्रतिनिधि विकास भगत सहित अन्य मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें