

बिंदुखत्ता। घोड़ानाला के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता हेम चन्द्र जोशी का ब्रेन हेमरेज होने से निधन हो गया वह 57 वर्ष के थे। उनके निधन से पूरा गांव शोक में डूब गया है।
बताते चलें स्वर्गीय हेम चन्द्र जोशी चार भाईयों में सबसे बड़े थे। उनके अनुज उत्तराखंड बेरोजगार संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष प्रकाश उतराखंडी ने बताया वह सुबह रोज पूजा अर्चना करते थे और वह नहाने गए थे कि उन्हें नहाते समय ब्रेन हैमरेज हो गया।
तुरंत उन्हें हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। वह अपने पीछे माता पिता, तीन भाई, पत्नी, दो पुत्र और विवाहित पुत्री को रोता बिलखता छोड़ गए।
स्वर्गीय हेम चन्द्र जोशी घोड़ानाला के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता थे जो हर सामाजिक कार्य में बढ़ चढ़कर भाग लिया करते थे। उनके निधन पर विधायक डा मोहन बिष्ट, पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा, भाजपा नेता सीएस पाण्डेय, प्रमोद कालोनी, पुष्कर दानू, हेमवती नन्दन दुर्गापाल सहित कई लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *वैलिब्रिज का फीता काटकर सांसद ने किया शुभारंभ*! पढ़ें कैंची धाम अपडेट…देखें vdo
ब्रेकिंग न्यूज: *हरिद्वार कुंभ मेले के लिए मिले 115.61 करोड़*! पढ़ें सीएम पुष्कर धामी ने किसका जताया आभार…
ब्रेकिंग न्यूज: *चम्पावत पाटी नगर पंचायत में निर्दलीय का कब्जा*! *भाजपा को मिली हार*! पढ़ें उत्तराखंड अपडेट…