

बिंदुखत्ता। लंबे समय से शराब और चरस का जमकर कारोबार करने वाले शास्त्री नगर सत्रह एकड़ रोड के प्रसिद्ध तस्कर नंदू को बागेश्वर जिले की पुलिस ससुराल से उठाकर अपने साथ बागेश्वर ले गई।
प्राप्त समाचार के अनुसार बागेश्वर में उक्त तस्कर की भारी मात्रा में चरस पकड़ी गई थी जिसमें लाने वाले हल्दूचौड़ और गोलगेट निवासी जब चरस सहित पकड़े गए तो उन्होंने बताया वह माल प्रसिद्ध तस्कर नंदू का है वह सिर्फ कुछ पैसों में लेने आए थे।
आज यहां जब उक्त गांव का हमारे प्रतिनिधि ने दौरा कर लोगों से जाकर पूछताछ की तो लोगों ने बताया लालकुआं की सरकारी शराब भट्टी से ज्यादा नंदू की शराब बिक्री होती है। इसके साथ ही वह चरस का थोक व्यापार भी करता है।
यही नहीं लोगों का कहना है कि वह बेधड़क होकर काम करता है उसने कई कर्मचारी भी रखे हैं जो होम डिलीवरी भी करते हैं। इसके अलावा लोगों ने बताया हर गांव में ऑन लाइन शराब और चरस पहुंच रही ही जिससे होनहार पीढ़ी बरबाद हो रही है।
बागेश्वर जिले की पुलिस ने रात्रि में जब उसके घर पर छापा मारा तो वह गोल गेट अपनी ससुराल में छिपा हुआ था। पुलिस ने उसे भागने का कोई मौका नहीं दिया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *गृहमंत्री अमित शाह का देहरादून आगमन पर सीएम पुष्कर धामी ने किया स्वागत*! पढ़ें राजधानी देहरादून अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *राजस्व अभिलेखों का काम निजी व्यक्तियों से कराने पर दो रजिस्ट्रार कानूनगो पदावनत*! पढ़ें हल्द्वानी अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *आजाद भारत में भी मुगलकाल की याद ताजा*! *दिल्ली से हल्द्वानी आ रही लड़की ने जंगल में छिपकर बचाई अस्मत*! पढ़ें : शर्मनाक घटना…