Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

मैसेज किया पापा मैं जा रही हूं गंगा में कूदने! सास से पीड़ित विवाहिता गंगा में कूदी, मौत! पढ़ें कहां की है हृदय विदारक घटना…महिला आयोग हरकत में…

Ad
खबर शेयर करें 👉

देहरादून । यहां सास से पीड़ित बहु ने गंगा में कूदकर दी जान, परिजनों का आरोप आत्महत्या के लिए ससुराल पक्ष ने किया विवश। बिरला फार्म हरिपुर कला निवासी विवाहिता के 13 जुलाई से गुमशुदगी के मामले पर आयोग अध्यक्ष ने संज्ञान लिया तो जानकारी में पता लगा कि विवाहिता ने अपनी सास से पीड़ित होकर गंगा में कूदकर आत्महत्या कर ली है।

ADVERTISEMENTS

मामले में आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सीओ ऋषिकेश से फोन पर वार्ता के क्रम में जानकारी ली तो पता लगा कि विवाहिता के पिता द्वारा दी गयी तहरीर के अनुसार जांच शुरू की गई है जिमसें पाया गया कि पीड़त विवाहिता ने गंगा में कूदकर जान दे दी है परंतु अभी विवाहिता का शव नही मिल पाया है।

सीओ ने बताया कि प्रार्थी (विवाहिता खुशबू के पिता) की तहरीर के अनुसार उनकी पुत्री का विवाह दिनांक 21-02- 2019 को अतुल जयसवाल पुत्र सुभाष जयसवाल निवासी- बिरला फार्म हरिपुर कला, जिला देहरादून के साथ दोनो परिवारो की पूर्ण सहमति से सम्पन्न हुआ था।

विवाह उपरान्त से ही प्रार्थी की पुत्री खुशबू जयसवाल के साथ उसके ससुराल पक्ष के लोग जिनमे उसकी सास किरन जयसवाल, पति अतुल जयसवाल, ससुर सुभाष, देवर अमित जयसवाल कम दहेज लाने के व अत्यधिक देहज की मांग को लेकर अभद्र व्यवहार करते थे, बात-बात पर गाली-गलौच करना एवं आक्रोशित होकर मारपीट पर उतारू हो जाते थे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *दुग्ध समिति में जबरन स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया तो कनेक्शन ही काट दिया*! पढ़ें : क्या बोले विधायक...

परंतु मैं अपनी पुत्री को लगातार समझता रहा की कुछ समय में सब कुछ ठीक हो जायेगा परन्तु दिनांक 11-07-2024 को सुबह 8:42 व 8:44 प्रार्थी व् प्रार्थी के पुत्र पवन के whatsaap मैसेंजर (9897390728), (9808439923) पर प्रार्थी की पुत्री खुशबू जयसवाल के whatsaap मेसेंजर (8171826334) से दो वोईस मेसेज आये जिसमे खुशबू जयसवाल ने कहा –

“पापा मैं जा रही हूँ हरिद्वार आत्महत्या करने और इसकी जिम्मेदार मेरी सास होगी” मैं पांच साल से उनकी बातें सुन सुन कर थक गयी हूँ अब मुझ में शक्ति नहीं है सुनने की” व दुसरे मेसेज में रोते कह रही हैं की “मुझे ताने दे दे कर मेरा जीना मुश्किल कर दिया है मैं अब सहन नहीं कर सकती हूँ

I LOVE YOU पापा” इस मैसेज के पश्चात् जब प्रार्थी अपने बेटों के साथ प्रार्थी की पुत्री के ससुराल पहुंचा और अपनी पत्री खुशबू जयसवाल के बारे ने पुछा की वे कहाँ है तो प्रार्थी की पुत्री खुशबू जयसवाल की सास किरन जयसवाल, पति अतुल जयसवाल, ससुर सुभाष द्वारा प्रार्थी व प्रार्थी के बेटों के साथ गाली गलोच करने लगे व कहने लगे की “हमें नहीं पता की तेरी बेटी कहाँ मर गयी!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *बिंदुखत्ता में वन विभाग ने बांटे पांच सौ फलदार/छायादार पेड़*! पढ़ें : किस-किस ने किया प्रतिभाग...

हमारे घर से निकल जा दुबारा मत दिखाई देना और अपनी बेटी के दोनों पापों को भी अपने साथ ले जा यह बोलते हुए प्रार्थी की पुत्री खुशबू जयसवाल की दोनों पुत्रियों को भी धक्के मार कर घर से बहार निकाल दिया।

मामले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि यह अत्यंत निंदनीय विषय है कि एक परिवार जो अपनी बेटी आपको सौंपता है आपके द्वारा उसके साथ इस प्रकार का घटिया व निर्मम व्यवहार किया जाता है जो कि बहुत ही शर्मनाक है।

उन्होंने मामले में सीओ ऋषिकेश को निर्देश दिए है की यदि उसके द्वारा गंगा में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया गया है तो जल्द से जल्द विवाहिता के शव को बरामद किया जाए व मामले में गंभीरता से जांच करते हुए मुख्य व सहयोगी आरोपीयों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा तथा सभी आरोपियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं एसओ रायवाला ने बताया कि मामले में जांच व पूछताछ चल रही है जैसे ही उक्त विवाहिता के लिए गंगा में सर्च ऑपरेशन चल रहा है जैसे ही विवाहिता का शव मिलता है पुलिस द्वारा पंचनामा करा कर शेष कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें