

भवाली। छात्रसंघ चुनाव की तिथि को लेकर गोल्ज्यू के दरबार में छात्रनेताओं की अर्जीघोड़ाखाल। सरकार द्वारा राज्य में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित न करने को लेकर आक्रोशित छात्रनेताओं ने शुक्रवार को घोड़ाखाल स्थित गोल्ज्यू के दरबार में अपनी अर्जी लगाई।
छात्रनेताओं ने इस दौरान कहा कि सरकार और प्रशासन लंबे समय से छात्रों की मांगों को नजरअंदाज कर रहे हैं, जबकि प्रदेशभर में कई स्थानों पर इस मुद्दे को लेकर छात्र आंदोलन कर रहे हैं।छात्रनेताओं का कहना है कि चुनाव तिथि के संबंध में अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, जिससे छात्रों में असंतोष फैल गया है।
उन्होंने सरकार और सिस्टम से खफा होकर यह आक्रोश प्रकट किया और कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि गोल्ज्यू के दरबार में उनकी अर्जी पर न्याय मिलेगा।छात्रों ने यह भी आशा जताई कि गोल्ज्यू उन्हें इस अन्याय के खिलाफ न्याय दिलवाएंगे और साथ ही प्रशासन व सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करेंगे।
इस दौरान आशीष कबडवाल, करन सती, अभिषेक कुमार, पवन रावत, कमलेश चंद्र सहित अन्य युवा मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *गुरुवार को महालक्ष्मी मंदिर बेरीपड़ाव पहुंचेंगे सीएम पुष्कर धामी*! पढ़ें~~ पूरा कार्यक्रम…
ब्रेकिंग न्यूज: *भीमताल ब्लॉक के डायरिया/पीलिया मरीजों को मिले उचित स्वास्थ्य सुविधा*! पढ़ें~~ भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने क्या दिए निर्देश…
ब्रेकिंग न्यूज: *हल्द्वानी में चल रहा भाजपा का चिंतन*! पढ़ें~ उत्तराखंड की बड़ी खबर…