

हल्द्वानी । (जीवन जोशी) विश्वास नहीं हो रहा अब भी क्योंकि भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सीएम पुष्कर धामी के बेरीपड़ाव महालक्ष्मी मंदिर आगमन पर मेरी उनसे मंदिर में भेंट हुई और साथ ही मंदिर परिसर में मौजूद रहे कुशल पूछ बोले ठीक है आप आए तो जोशी जी ! उनके शब्द अब तक कानों में गूंज रहे हैं! अचानक सबको छोड़कर जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी जी चले गए अब भी विश्वास नहीं हो रहा है!

कि वह अब इस दुनियां में नहीं रहे! वह सभी पत्रकारों के साथ बड़ा ही नम्र व्यवहार करते और बिन चाय/पानी किसी को मीडिया सेंटर से नहीं जाने देते! बहुत ही सुन्दर व्यवहार उनका था जो कभी भुलाये नहीं भूला जा सकेगा!

दुखद समाचार जो लिखा नहीं जा रहा! जिला सूचना अधिकारी नैनीताल गिरिजा शंकर जोशी आज पंचतत्व में विलीन हो गए ।
उनका अंतिम संस्कार आज कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी के पौराणिक चित्रशिला घाट में माँ गार्गी नदी के तट पर किया गया ।
उत्तराखंड सरकार की तरफ़ से मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष और दर्जा राज्य मंत्री ध्रुव रौतेला ने पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ।
इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट मेयर गजराज सिंह बिष्ट दर्जा मंत्री शंकर कोरंगा डीएम ललित मोहन रयाल एमएनए पारितोष वर्मा सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी वाजपेयी और जनपद के प्रमुख पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे । सभी पत्रकारों ने नम आंखों से अपने प्रिय जिला सूचना अधिकारी को अंतिम विदाई दी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *विधायक *डॉ मोहन बिष्ट* जनता से माफी मांगें*! पढ़ें~~ जन जागरण अभियान और विधायक के बोल पर प्रतिक्रिया…
ब्रेकिंग न्यूज: *जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी के पार्थिव शरीर पर सांसद ने किए पुष्प अर्पित*! पढ़ें दुखद समाचार…
ब्रेकिंग न्यूज: *जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी की अंतिम यात्रा 13 सितम्बर को निकलेगी*! पढ़ें दुखद समाचार…