Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *विधायक *डॉ मोहन बिष्ट* जनता से माफी मांगें*! पढ़ें~~ जन जागरण अभियान और विधायक के बोल पर प्रतिक्रिया…

Ad
खबर शेयर करें 👉

बिंदुखत्ता। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में सियासत गरमा गई है और विधायक द्वारा आंदोलन कर रहे लोगों को नालायक की संज्ञा देने को लेकर राजनीतिक और सामाजिक संतुलन बिगड़ गया है! संगठन के अध्यक्ष उमेश भट्ट ने जनता को नालायक की विधायक डॉ मोहन बिष्ट द्वारा संज्ञा दिए जाने पर विधायक से माफी मांगने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS

इधर आंदोलन अनवरत रूप से आज भी जारी रहा और पूरी यात्रा के दौरान सांस्कृतिक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर राजस्व गांव घोषित करने की सरकार से मांग करते कहा कि वह अपना मौलिक और संवैधानिक अधिकार मांग रहे हैं। इस दौरान दूर दूर से सामाजिक जन सरोकारों से जुड़े आंदोलनकारी भी इस जन आंदोलन को पूरा समर्थन दे रहे हैं!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी की अंतिम यात्रा 13 सितम्बर को निकलेगी*! पढ़ें दुखद समाचार...

लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के गौलापार क्षेत्र में भी सैकड़ों लोग राजस्व गांव घोषित करने की मांग कर रहे हैं! इधर विधायक डॉ मोहन बिष्ट कहते हैं उनके कार्यकाल में अभूतपूर्व विकास हुआ है जो लोगों को दिखाई नहीं देता! वह कहते हैं हर घर बिजली का पोल और सड़क, पानी, शौचालय सब कुछ किया है! लोगों के लिए रात दिन एक किया है!

इधर आगामी २७ सितंबर को शहीद स्मारक पर विशाल रैली एकत्र होगी जो मांग पूरी न होने पर अनिश्चित कालीन धरना पर बदल जाएगी! संगठन ने कहा है जनता सीएम पुष्कर धामी को इस रैली में आमंत्रित कर उनका स्वागत करेगी!

यह भी पढ़ें 👉  राजस्व गांव के लिए राज्य आंदोलनकारी प्रकाश उत्तराखंडी भी मैदान में! देखें वीडीओ

सीएम पुष्कर धामी पहले स्वयं आएं अन्यथा कैबिनेट मंत्री स्तर के पदासीन को भेजें जो जन भावना को सुनकर और ज्ञापन लेकर जाए!

संगठन के अध्यक्ष उमेश भट्ट, समिति अध्यक्ष अर्जुन नाथ गोस्वामी, राज्य आंदोलनकारी प्रकाश उत्तराखंडी, कैप्टन इंद्र सिंह पनेरी, बलवंत बिष्ट, आदि पदाधिकारियों का कहना है वन अधिकार संगठन ने सभी प्रमाण दे दिए हैं अब गेंद सरकार के पाले में है जिससे बेवजह लटकाया जा रहा है जो संविधान के आदेशों की घोर अवहेलना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें