Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

दर्जा मंत्री ने कहा योजनाओं को अधिकारी समयबद्वता एवं गुणवत्ता के साथ प्राथमिकता से पूर्ण करना सुनिश्चित करें! पढ़ें किसने दिए निर्देश…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में संचालित विकास योजनाओं को अधिकारी समयबद्वता एवं गुणवत्ता के साथ प्राथमिकता से पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

ADVERTISEMENTS

यह बात उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद (दर्जा राज्य मंत्री ) दिनेश आर्य ने सर्किट हाउस काठगोदाम में कुमाऊं मंडल पेयजल, जल निगम व जल संस्थान से संबंधित विभागों के अधिकारियों की समीक्षा कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *हरिद्वार कुंभ मेले के लिए मिले 115.61 करोड़*! पढ़ें सीएम पुष्कर धामी ने किसका जताया आभार...

समीक्षा के दौरान श्री आर्य ने जल जीवन मिशन, नमामि गंगे, अमृत योजना व पेयजल से संबंधित विभागों की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी लेेने के साथ ही उन्होंने मंडल के अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देशित दिए, साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाना हमारी सरकार का लक्ष्य है।

उन्होेने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए एवं अधिकारी धरातल पर जाकर समय-समय पर चल रहे विकास कार्यों की मानिटरिंग कर गुणवत्ता का विशेष ध्यान दें।

बैठक में जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट किशोर जोशी के साथ ही अधीक्षण अभियन्ता जल संस्थान विशाल सक्सेना, एस.ई. मृदुला सिंह के साथ ही पेयजल, जलनिगम, जलसंस्थान के साथ ही जल जीवन मिशन के अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *आईजी कुमाऊँ निवेदिता कुकरेती ने कहा नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए काम होगा*! पढ़ें : कहां पहुंची चार्ज लेने के बाद...
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें