Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *शिवानी बिष्ट ने लोअर PCS परीक्षा-2024 में लहराया परचम*! लालकुआं की बेटी ने किया नाम रोशन! पढ़ें किसकी बेटी हैं…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। लंबे इंतजार के बाद उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की लोअर PCS परीक्षा-2024 का परिणाम सामने आया, जिसमें लालकुआं वार्ड नंबर-2 निवासी शिवानी बिष्ट ने सफलता हासिल कर क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन किया है।

ADVERTISEMENTS

शिवानी ने परीक्षा में सफल होकर नायब तहसीलदार का पद प्राप्त किया है।बेटी की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *पुस्तैनी जमीन के विवाद में भाई ने ही ले ली भाई की जान*! पढ़ें~ क्या है पूरा मामला...

शिवानी बिष्ट की इस उपलब्धि से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। उनके पिता दीवान सिंह बिष्ट सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल में कार्यरत हैं। बेटी की सफलता को लेकर परिवार में उत्साह है और बधाई देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया है।

लालकुआं में बधाइयों का दौर शुरूशिवानी की सफलता की खबर सामने आने के बाद क्षेत्रवासियों, परिचितों और शुभचिंतकों ने उनके परिवार से मुलाकात कर बधाई दी। लोगों ने शिवानी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रशासनिक सेवा में उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

मेहनत और लगन से हासिल की सफलता

शिवानी बिष्ट की सफलता युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *कुछ लोग पहली बारिश की खुशबू चुरा ले गए*! *काश मैं बादल होता*! पढ़ें~कवि का नजरिया...

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के बीच उनकी उपलब्धि चर्चा का विषय बनी हुई है। परिवार और शुभचिंतकों ने उनकी मेहनत और लगन को इस सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया।

लंबे इंतजार के बाद आया परिणाम

लोअर PCS परीक्षा-2024 के परिणाम का लंबे समय से अभ्यर्थियों को इंतजार था। परिणाम जारी होने के बाद सफल अभ्यर्थियों और उनके परिवारों में खुशी का माहौल है। लालकुआं की शिवानी बिष्ट का नायब तहसीलदार पद पर चयन क्षेत्र के लिए भी गौरव का विषय है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें