Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

डीएम वंदना ने दिए निर्देश गौशाला निर्माण कार्य की तत्कालिकता को देखते हुए गौसदन निर्माण की टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूरी करें! पढ़ें किसे देने को कहा जिम्मेदारी…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल/हल्द्वानी। जनपद में दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे गोवंशीय निराश्रित पशुओं के कारण हो रही सड़क दुर्घटनाओं व किसानों की फसल को नुकसान से बचाने और निराश्रित पशुओं के सुरक्षात्मक कार्यों के दृष्टिगत विभिन्न नगर क्षेत्रों में गौशालाओं का निर्माण किया जाना है।

ADVERTISEMENTS

जिसके क्रम में जिलाधिकारी वंदना सिंह ने रामनगर क्षेत्र में गौशाला निर्माण की प्रगति के संबंध में उपजिलाधिकारी रामनगर राहुल शाह और ईओ नगर पालिका रामनगर महेंद्र यादव के साथ कैंप कार्यालय हल्द्वानी में बैठक की।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज #*सावन माह में पार्वती ने भगवान भोलेनाथ को किया था प्रसन्न*! पढ़ें : सारगर्भित आलेख...*मासोत्तम मासे श्रावण मासे*

बैठक में जिलाधिकारी ने ईओ नगर पालिका रामनगर ने बताया कि रामनगर पालिका के द्वारा गौशाला निर्माण हेतु डीपीआर आदि समस्त कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है तथा धनराशि भी स्वीकृत कर दी गई है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि गौशाला निर्माण कार्य की तत्कालिकता को देखते हुए गौसदन निर्माण की टेंडर प्रक्रिया शीघ्र कर ली जाए, उन्होंने यह भी कहा कि गौसदन/गौशाला संचालन कार्य के लिए ऐसे व्यक्ति, संस्था या एनजीओ का चयन किया जाए, जिनको गोवंश पालन का अनुभव हो तथा जिनके द्वारा पूर्व में गोवंश संबंधी कार्य किये गये हों।


बैठक में जिलाधिकारी ने नगर पालिका ईओ को निर्देश दिए कि गौसदन निर्माण कार्य के लिए कार्यदायीं संस्था नामित कर शीघ्र कार्य करना सुनिश्चित करें। साथ ही समय-समय पर निर्माणाधीन कार्य की प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराने के साथ ही कार्य की गुणवत्ता का भी ध्यान रखा जाए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *आजादी के आंदोलन में भाजपा/आर एस एस का कोई योगदान नहीं*: मल्लिकार्जुन खड़के! पढ़ें कुमाऊं की बड़ी अपडेट...
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें