

हल्द्वानी। एक निष्पक्ष जीवन जीने से रोकते हैं। के दिशा निर्देशानुसार , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के सचिव बीनू गुलयानी द्वारा एस ओ एस जेएन कौल शिक्षण बीएड संस्थान भीमताल मे विश्व सामाजिक न्याय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
जागरूकता शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बीनू गुलयानी द्वारा बताया गया की विश्व सामाजिक न्याय दिवस हर साल 20 फरवरी को मनाया जाता है। राष्ट्रीय स्तर पर, दुनिया दुर्भाग्यपूर्ण मुद्दों से त्रस्त है जो लाखों लोगों को एक निष्पक्ष जीवन जीने से रोकते हैं।
दुनिया के कई लोग, घर, नौकरी, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा, पोषण आदि जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं।यह सुनिश्चित करना विशेषाधिकार प्राप्त लोगों की जिम्मेदारी होनी चाहिए कि हम एक ऐसी न्यायपूर्ण दुनिया बना सकें जहां सामाजिक न्याय एक आदर्श हो।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली तथा जनहित में किए जाने वाले कार्यों , सामाजिक न्याय की ओर प्राधिकरण की भूमिका,के बारे में छात्रों को जानकारी दी तथा नशा उन्मूलन,साइबर अपराधों के दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्ण जानकारी, नालसा टोल फ्री नंबर 15100, वाणिज्य विवादों में दायरा पूर्व मध्यस्थता, स्थाई लोक अदालत, राष्ट्रीय लोक अदालत,के विषय पर जागरूक किया गया।
जागरूकता शिविर का संचालन प्रो डॉक्टर गीता बिष्ट द्वारा किया गया. जागरूकता शिविर में प्राविधिक स्वयंसेवक यशवंत कुमार ,अध्यापिका बीना, डा0हेमा इत्यादि समस्त स्टाफ के लोग मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *निकल गया वोटों का भूतिया टोकरा*! पढ़ें: *लालकुआं विधानसभा क्षेत्र को लेकर *प्रधान संपादक *जीवन जोशी* की खास अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: मौलवी और एक अन्य से पूछताछ कर परिचितों के सुपुर्द किया! पढ़ें हल्द्वानी अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: सांसद अजय भट्ट के बड़े भाई रामदत भट्ट का निधन! पढ़ें कहां होगा अंतिम संस्कार…