Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों (80वर्ष) को घर से मतदान स्थल तक निशुल्क लाने व मतदान के उपरान्त घर छोड़ने हेतु वाहन सुविधा मतदान केन्द्र में व्हीलचेयर उपलब्ध कराने, हेल्पलाईन नम्बर रैम्प, मैग्नीफायर सक्षम ऐप की दी जानकारी! पढ़ें लोकसभा चुनाव से जुड़ी तैयारी अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के क्रम में जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र बेस चिकित्सालय हल्द्वानी में समाज कल्याण विभाग एवं जिला प्रशासन के सहयोग से दिव्यांग मतदाताओं को मतदान हेतु जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

ADVERTISEMENTS

यहां अयोजित शिविर में जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल नोडल अधिकारी ने बताया कि आगामी लोक सभा चुनाव में समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों मतदान के दिन दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताते हुए दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों (80वर्ष) को घर से मतदान स्थल तक निशुल्क लाने व मतदान के उपरान्त घर छोड़ने हेतु वाहन सुविधा, मतदान केन्द्र में व्हीलचेयर उपलब्ध कराने, हेल्पलाईन नम्बर, रैम्प, मैग्नीफायर सक्षम ऐप की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *आगामी दस सितंबर को होगा सेनानी मिलन समारोह*! पढ़ें ~ क्या कहा मंत्री ने...vdo

इसके साथ ही स्वीप की टीम द्वारा दिव्यांगजनों को मतदान के दिन अधिक से अधिक मतदान करने के संबंध में जानकारी दी गई।

आज शिविर में लगभग 30 दिव्यांगजन उपस्थित रहे। शिविर में मौके पर कई दिव्यांगजनों के यू0डी0आई0डी0 कार्ड हेतु आवेदन किया गया। शिविर में उपस्थित समस्त दिव्यांगजनों को आगामी लोकसभा चुनाव-2024 में अधिक से अधिक मतदान हेतु शपथ दिलाई गई।

इस दौरान शिविर में सहायक जिला समाज कल्याण अधिकारी राहुल आर्या, स्वीप नैनीताल डाॅ. प्रदीप उपाध्याय एवं राकेश, जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र राजेश, कविता आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें