Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

रावत नगर और रेल पटरी किनारे कच्ची शराब बेचने वाले पुलिस गिरफ्त में! पढ़ें कितनी शराब हुई बरामद…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआँ/बिंदुखत्ता। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद नैनीताल द्वारा प्रचलित नशे के खिलाफ अभियान में और अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, पुलिस उपाधीक्षक लालकुआं और प्रभारी कोतवाली लालकुआं के दिशा निर्देशन में बिंदुखत्ता चौकी पुलिस ने दो अलग-अलग जगह दो अभियुक्त से कुल 131 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की गई ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *स्वच्छ पेयजल ही पीने की ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने की अपील*! पढ़ें भीमताल विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

आरोपी 1 दीपक सिंह उर्फ होगरी पाल पुत्र स्वर्गीय माधो सिंह निवासी रावत नगर प्रथम बिंदुखत्ता उम्र 32 वर्ष से 46 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।

जिसे उसके घर से शराब बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

आरोपी 2 एक और शराब तस्कर लोकेश उर्फ़ अमन कुमार पुत्र स्वर्गीय राजीव कुमार निवासी पश्चिमी राजीव नगर वर्मा कॉलोनी रेल पटरी को 2 किलोमीटर फील्ड के किनारे रेलवे पटरी के पास से 83 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया।

दोनों ही शराब तस्कर शातिर किस्म के हैं जो पूर्व मैं भी शराब के साथ पकड़े गए हैं गिरफ्तार करने वाली टीम में मुख्य रूप से कांस्टेबल तरुण मेहता कांस्टेबल वीरेंद्र रौतेला कांस्टेबल दयाल नाथ मौजूद थे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लाल कुआं ने कहा कि नशे के सौदागरों को किसी भी कीमत में नहीं बक्शा जायेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *गौला नदी किनारे रहने वाले कर रहे रातों को जागरण*! भू कटाव तेज! पढ़ें ~ बिंदुखत्ता अपडेट...
Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें