Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

देवभूमि उत्तराखण्ड की बेटी वंदना कटारिया को मिला पद्मश्री सम्मान

Ad
खबर शेयर करें 👉

दूरगामी नयन ब्यूरो

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली/उत्तराखंड 

भारतीय हॉकी प्लेयर वंदना कटारिया (Vandana kataria)  को पद्मश्री अवार्ड से सोमवार को नवाजा गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। वंदना कटारिया खेल जगत की एक मशहूर हॉकी खिलाड़ियों में से एक है। उन्होंने अब तक 250  से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच में अपनी हिस्सेदारी दी है।  साथ ही पहली महिला खिलाड़ी है जिन्होंने ओलंपिक में हाई ट्रिक  दर्ज किया है।2020 में टॉप गोल कीपर होने के कारण उन्हें पद्मश्री के लिए चुना गया और आज उन्हें आज उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है। वंदना उत्तराखंड के हरिद्वार की रहने वाली है उनका खेल का जीवन काफी ज्यादा संघर्ष भरा रहा। 2013 में आयोजित महिला हॉकी जूनियर वर्ल्ड कप में की टॉप गोल स्कोरर भी रह चुकी है। 2006 में उन्हें इंडियन जूनियर टीम के लिए चुना गया और 2010 में वह सीनियर नेशनल टीम की भागीदार बनी और 2013 में आयोजित जर्मनी में आयोजित हुई जूनियर वर्ल्ड कप में उन्होंने कांस्य पदक भी जीता। बता दे वंदना कटारिया को पिछले साल उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने स्टेट डिपार्टमेंट ऑफ वीमेन एंपावरमेंट और चाइल्ड डेवलपमेंट का ब्रेन नंबर ब्रांड एम्बेसेडर बनाया था ।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : *पेड़ नहीं तो जीवन नहीं* पढ़ें क्या कहते हैं सनातन धर्म के ग्रन्थ...

कब दिया जाता है पद्मश्री

पद्मा श्री भारत में दिए जाने वाले सर्वश्रेष्ठ पुरस्कारों में से एक है।  भारत सरकार द्वारा आम नागरिकों को दिया जाता है जो जीवन में अलग-अलग क्षेत्रों में जैसे की कला, खेल, उद्योग, साहित्य, विज्ञान, चिकित्सा, समाज सेवा और अन्य क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करने पर ही पद्मश्री से सम्मानित किया जाता है। भारत रत्न, पद्म विभूषण और पद्मभूषण के बाद पद्मश्री भारत में दिए जाने वाले पुरस्कारों में चौथे स्थान पर दर्ज किया जाता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें