Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

नशे के खिलाफ बढ़ते कदम! पढ़ें देश व्यापी सामूहिक प्रतिज्ञा! उठो कि अब सब्र का किनारा है…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार एवं जिलाधिकारी, के निर्देशों के क्रम में जनपद में नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत सोमवार को एम0बी0पी0जी0 कॉलेज, हल्द्वानी के साथ ही जनपद के समस्त कार्यालयों व विद्यालयों में नशे के खिलाफ एक देशव्यापी सामूहिक प्रतिज्ञा का आयोजन किया गया।

ADVERTISEMENTS

कार्यक्रम के दौरान एम0बी0पी0जी0 कॉलेज, के परिसर में एक पेड़ का़ माँ के नाम से पौधारोपण भी किया गया। जनपद में नशा मुक्ति भारत अभियान के कार्यक्रम के तहत लगभग 90 हजार लोगों द्वारा शपथ ली गई।

एम0बी0पी0जी0, कॉलेज हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में एम0बी0 इण्टर कॉलेज, खालसा इ0का0, व गुरू नानक इ0 कॉलेज, के लगभग 300 छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

समारोह में 300 छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर भारत सरकार के लाईव कार्यक्रम को देखा एवं भाषण व नुक्कड नाटक का आयोजन छात्र/छात्राओं के द्वारा किया गया। नशा मुक्त भारत अभियान का मुख्य उददेश्य विकसित भारत का मंत्र, भारत हो नशे से स्वतंत्र करना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पीपलकोटी में मातृशक्ति सम्मेलन का भव्य आयोजन, सीएम धामी ने चमोली को दी ₹149.77 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एच सी पंत ने कहा कि आज जब हम अपना स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं, हम नशा मुक्त भारत अभियान की चौथी वर्षगांठ भी मना रहे हैं। यह पहल एक नशीली दवाओं से मुक्त भारत बनाने की हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

आज नशा मुक्त भारत अभियान 11.22 करोड़ से अधिक लोग प्रेरित हुए है, तथा यह अभियान एक जन आंदोलन के रूप में बदल गया है, जिसे 3.54 लाख से अधिक युवा और 2.35 लाख से अधिक महिलाओं का समर्थन प्राप्त हुआ है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी, दिपांकर घिल्डियाल ने उपस्थित समस्त युवाओं से कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की ऊर्जा होते है तथा युवाओं की शक्ति का समाज एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है।

नशामुक्त भारत अभियान में सर्वाधिक संख्या में युवा जुड़े। देश की इस चुनौती को स्वीकार करते हुए हम आज नशामुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत एकजुट होकर प्रतिज्ञा करते है कि न केवल समुदाय, परिवार, मित्र, बल्कि स्वयं को भी नशामुक्त कराएंगे क्योंकि बदलाव की शुरूआत अपने आप से होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: दूरस्थ गांवों की दहलीज तक पहुंचेगा इलाज, सीएम धामी ने अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ के लिए रवाना किए दो 'आरोग्य रथ'

कार्यक्रम में भारत सरकार से राज्य समन्वयक सुश्री गुंजन शर्मा, जिला विकास अधिकारी, गोपाल गिरी गोस्वामी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ0 के0के0 त्रिपाठी, प्राचार्य डॉ0 बी0एन0 बनकोटी, डॉ0 कोमल शर्मा, जिला समन्वयक नशा मुक्त भारत अभियान, राहुल आर्य, सहायक समाज कल्याण अधिकारी, गोकुल फर्त्याल, सुरेन्द्र धपोला, विनय जोशी के साथ ही विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्रायें उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें