
देहरादून। निकाय चुनावों की तैयारी होने लगी है इसके लिए भाजपा कर कमेटी की बैठक सम्पन्न हो गई है।केदारनाथ उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल की जीत से सीएम पुष्कर धामी सरकार को बड़ी राहत मानो मिली है।अब निकाय चुनाव को फतह करने के लिए खींचतान शुरू हो गई है। किसे कहां से टिकट मिलेगा और किसको बगावत करनी पड़ेगी ये सब टिकट बंटवारे के बाद ही साफ हो सकेगा!निकाय चुनाव में आरक्षित सीटों पर चिंतन चल रहा है और राजनीतिक समीकरण भी देखे जा रहे हैं!भाजपा की कोशिश है कि निकाय चुनावों में भी भाजपा का ही परचम लहराना चाहिए।कांग्रेस नेता भी निकाय चुनावों को लेकर टिकट के लिए दौड़ लगा रहे हैं लेकिन कांग्रेस भाजपा से पहले पत्ते खोलने के मूड में नहीं दिख रही है।निर्दलीय प्रत्याशी भी अपनी तैयारी में जुटे हुए हैं।निकाय चुनाव दिसंबर में करते हैं या जनवरी में अभी चुनाव आयोग तय नहीं कर सका है!इसके बाद पंचायत चुनावों को लेकर भी तैयारी करनी हैं।सरकार भी चाह रही है कि चुनाव जल्द निपटा लिया जाए, अब देखना शेष यह है कि किस सीट को आरक्षित किया जाता है और किसे सामान्य!राज्य में निकाय चुनावों को लेकर जन संपर्क अभियान शुरू हो गया है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *पुस्तैनी जमीन के विवाद में भाई ने ही ले ली भाई की जान*! पढ़ें~ क्या है पूरा मामला…
ब्रेकिंग न्यूज: *अगले तीन घंटे ऑरेंज अलर्ट*! पढ़ें: ताजा मौसम विज्ञान
ब्रेकिंग न्यूज: *वन्देमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार में हुए विभिन्न कार्यक्रम*! पढ़ें~ मुख्य वक्ता ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने क्या कहा…