Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल में आयोजित गर्वनर्स कप इंटर स्कूल गोल्फ टूर्नामेंट–2024 आयोजित किया गया जिसमें सेंट जोसेफ कॉलेज लड़कों की कैटेगरी में ओवरऑल विजेता लड़कियों के कैटेगरी में ऑल सेंट्स कॉलेज रहा विजेता! पढ़ें किसने दिया पुरस्कार…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। राजभवन गोल्फ कोर्स, नैनीताल में आयोजित गर्वनर्स कप इंटर स्कूल गोल्फ टूर्नामेंट–2024 आयोजित किया गया जिसमें सेंट जोसेफ कॉलेज लड़कों की कैटेगरी में ओवरऑल विजेता लड़कियों के कैटेगरी में ऑल सेंट्स कॉलेज रहा विजेता।

ADVERTISEMENTS

रविवार को राजभवन गोल्फ कोर्स, नैनीताल में आयोजित गर्वनर्स कप इंटर स्कूल गोल्फ टूर्नामेंट–2024 में सेंट जोसेफ कॉलेज लड़कों की कैटेगरी में ओवरऑल विजेता रहा और लड़कियों की कैटेगरी में ऑल सेंट्स कॉलेज विजेता रहा। सनवाल स्कूल लड़कों की कैटेगरी में उपविजेता रहा वहीं सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल, लड़कियों की कैटेगरी में ओवरऑल उपविजेता रहा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *आगामी दस सितंबर को होगा सेनानी मिलन समारोह*! पढ़ें ~ क्या कहा मंत्री ने...vdo

गर्वनर्स कप इंटर स्कूल गोल्फ टूर्नामेंट में जिलाधिकारी नैनीताल वंदना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी एन मीणा और कुलपति, कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रो. दीवान सिंह रावत की उपस्थिति में पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया।

उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया और सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

अतिथियों ने कहा कि यह अच्छी बात है कि बड़ी संख्या में बच्चों ने गोल्फ टूर्नामेंट में प्रतिभाग किया। ऐसे आयोजनों से यहां की प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलेगा और वह देश व प्रदेश में उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगे।

राजभवन गोल्फ कोर्स, नैनीताल में गर्वनर्स कप इंटर स्कूल गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन स्थानीय स्कूली बच्चों की रुचि गोल्फ के प्रति बढ़ाने और उन्हें इस खेल के प्रति आकर्षित करने के उद्देश्य से किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *बनभूलपुरा मामला फिर सत्रह सितंबर तक टल गया*! पढ़ें ~ हल्द्वानी अपडेट...

इस टूर्नामेंट के लिए 02 मई से 10 मई तक  राजभवन गोल्फ कोर्स में बच्चों के लिए निशुल्क ट्रेनिंग रखी गई थी। इस ट्रेनिंग में भी स्कूली बच्चों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग कर गोल्फ का प्रशिक्षण लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें