

काशीपुर। उत्तराखंड के काशीपुर में आठ साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आरोप है कि एक युवक बच्ची को पटाखे दिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया और शुगर मिल की दीवार के पास झाड़ियों में उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, खड़कपुर देवीपुरा निवासी एक व्यक्ति ने आईटीआई कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि क्षेत्र में रहने वाला 29 वर्षीय नीरज उर्फ चेंचू उर्फ पंकज उनकी आठ वर्षीय बेटी को पटाखे दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था। आरोप है कि युवक बच्ची को शुगर मिल की दीवार के पास झाड़ियों में ले गया, जहां उसने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता के पिता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। मामले की विवेचना एसआई मीनाक्षी मनराल को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
लालकुआं में चेयरमैन-पुलिस विवाद ने पकड़ा तूल, कोतवाली में धरने पर बैठे सुरेंद्र लोटनी; ट्रांसफर तक कार्य बहिष्कार का ऐलान
ब्रेकिंग न्यूज: *माया देवी यूनिवर्सिटी में कुल गीत का हुआ लोकार्पण*! पढ़ें~ देहरादून अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *वीडीओ को कारण बताओ नोटिस 13 कर्मचारियों का वेतन रोकने के आदेश*! पढ़ें~ हल्द्वानी हलचल…