Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

पीएम नरेंद्र मोदी ने जो किया वह कोई पीएम न कर सका! पढ़ें सम्पादक *जीवन जोशी* की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

:: जीवन जोशी::

ADVERTISEMENTS

भारत की राजनीति में आमूलचूल परिवर्तन करने की जोरदार कोशिश में पीएम नरेंद्र मोदी ने अब तक के सभी प्रधानमंत्रियों को पीछे छोड़ दिया है!

आने वाली 22 जनवरी को श्री राम मंदिर का अनुष्ठान होने जा रहा है इससे उन ताकतों के गुब्बारे की मोदी ने हवा निकाल दी जो कहते थे भाजपा ने भगवान राम के नाम पर सत्ता हथिया ली है!

पीएम नरेंद्र मोदी सरकार ने भारत के मानो पुनरुद्दार का संकल्प लिया है! शिक्षा नीति में बड़ा बदलाव जहां हुआ है वहीं भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए ऑन लाइन प्रणाली को मजबूत किया जा रहा है!

पीएम नरेंद्र मोदी ने दो पारी खेली हैं जिनको भारत के इतिहास में जानदार और शानदार पारी कह सकते हैं! ऐसी सरकार कि जिसमें विपक्ष मूकदर्शक की भूमिका में नजर आया!

पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में 22 जनवरी को राम मंदिर निर्माण पूरा हो रहा है और अनुष्ठान होने जा रहा है! पूरी दुनिया में रहने वाले हिन्दुओं की आस्था का प्रतीक श्री राम मंदिर भारत की राजनीति में कई समय तक चर्चा में रहा है!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *आजादी के आंदोलन में भाजपा/आर एस एस का कोई योगदान नहीं*: मल्लिकार्जुन खड़के! पढ़ें कुमाऊं की बड़ी अपडेट...

इस मंदिर के लिए अनेकों साधु संत और समर्थक बलिदान हो गए और न जाने कितने बे मौत मारे गए! अपने आप में इतिहास समेटा है इस राम मंदिर निर्माण के आंदोलन ने!

भाजपा ने कहा था वह एक दिन जरूर राम मंदिर बनाएगी और आज परिणाम सामने है! भाजपा ने दो पारी खेली हैं जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने वह जानदार पारी का आभास देश की जनता को करवाया है कि अब तक कोई ऐसा अहसास नहीं करवा सका!

कोरोना काल में जिस तरह मोदी के इशारे पर देश की जनता चली ऐसा पहले कभी आजादी के आंदोलन में हुआ होगा लेकिन आजादी के बाद देश में ऐसा अनुशासन पहली बार देखा गया!

नोट बंदी रही हो या फिर ऑन लाइन प्रणाली कई ऐसे मामले सामने आए हैं कि जनता समस्या में फंस गई, बैंकों में लाइन लग गई लेकिन जनता मोदी सरकार के खिलाफ सड़कों पर नहीं उतरी!

कई लोग सड़कों पर आ गए लेकिन जनता में मोदी सरकार के खिलाफ कोई रोष प्रदर्शन नहीं हुआ, कुछ मामलों को जैसे किसान आंदोलन इसी तरह कुछ जगह विरोध के स्वर उभरे तो सही लेकिन सरकार किसी तरह कटघरे में नहीं आई!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *पदक विजेताओं को पीएम ने दी शुभकामनाएं*! पढ़ें : नई दिल्ली अपडेट...

तमाम कानून बदले गए और जिनकी जरूरत नहीं वह रद्द किए गए, गरीबों को राशन, गैस सिलेंडर जैसी स्कीम, आवास योजना बनाई गई है उससे कई हद तक बदलाव हुआ है!

पीएम नरेंद्र मोदी सरकार 22 जनवरी को राम मंदिर भारत की विरासत बतौर जनता को सौंप रही है! पूरे देश में दीपावली जैसा उत्साह नजर आने लगा है!

इसके बाद जल्द ही चुनाव आयोग आचार संहिता लागू कर सकता है इसलिए सरकार जल्द से जल्द अपने कार्यकाल में हुए कार्यों को जानता के हवाले करने जा रही है! विपक्ष इसे राजनीतिक नजर से देखते हुए अपने नजरिए का इजहार भी करने लगा है!

देखना है श्री राम मंदिर अनुष्ठान में कितने दल भाग लेकर अपनी आस्था जताते हैं! यह अनुष्ठान भारत के नेताओं की भगवान के प्रति आस्था को भी उजागर करेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें