Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

फूल हमेशा बागों में ही खिला करते हैं! झाड़ियों में तो सांप मिला करते हैं! *जनादेश* पढ़ें प्रधान सम्पादक *जीवन जोशी* की अपनी बात…

Ad
खबर शेयर करें 👉

देश को फिर नरेंद्र मोदी सरकार मिली है जिससे चल रहे अभियान को फिर से गति मिलेगी और देश अपने मिशन की तरफ बढ़ेगा ऐसी उम्मीद की जानी चाहिए।

ADVERTISEMENTS

लाख कोशिश के बाद एक कविता लिखने का अवसर पैदा किया भारतीय मतदाताओं ने जिसे प्रणाम किया जाना चाहिए कि किसी न किसी की दुआ भी काम करती है! देश का राजनीतिक धुर्वीकरण ने एक बात का संदेश दिया है कि फूल हमेशा बागों में ही खिलना पसंद करते हैं झाड़ियों में तो सांप मिला करते हैं! विपक्षी दल इस बार पूरी उम्मीद में थे कि लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का जनादेश आयेगा लेकिन जनादेश ने जो संदेश दिया उससे सबको जागने की जरूरत है किसी की भी घमंड नहीं करना चाहिए कि जो हम कहेंगे वही होगा! इस देश की जनता का मिजाज़ है प्यार से मांगों तो कलेजा नहीं दिल निकालकर दे देंगे लेकिन आंख दिखाई तो उस आंख में चश्मा लगवा देंगे!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *कहीं बड़ी क्रांति की ओर तो नहीं भावी भारत* ? पढ़ें : मौजूदा संकट में! *प्रधान संपादक*जीवन जोशी* की अपनी बात...

आज पूरा देश मोदी सरकार को पुनः स्थापित होते देख रहा है तो सूचना और प्रमाण के अनुसार इस्लामिक आतंकी गतिविधियों को करारा सबक भी इस देश के नए राजनीतिक परिदृश्य ने दिया है।

इंडिया गठबंधन सरकार बनने का सपना मानों धरा का धरा रह गया है! मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने वाले दावे खोखले साबित हुए! बहुमत न सही सहयोग की भावना की सरकार बनी है तो साबित यही होता है कि फूल बागों में ही खुलते हैं इसलिए चुनावी गठबंधन को मौका नहीं मिला!

इस चुनाव में मोदी सरकार हारी नहीं उसे हराया गया था! मोदी सरकार जिम्मेदार सरकार के रूप में काम बढ़ा रही थी तो कुछ स्वयंभू शिवलिंग जैसे लोगों के लिए सिर दर्द है मोदी सरकार!

यह भी पढ़ें 👉  वीर नारियों एवं प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया सम्मानित! पढ़ें शौर्य दिवस अपडेट...

देश की जनता को मोदी सरकार जिम्मेदार सरकार बनकर दिखायेगी और जनता के बुनियादी मुद्दों को लेकर नई पहल प्रारंभ करेगी जिससे युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर पैदा हो इस दिशा में निर्णायक भूमिका निभाई जायेगी ऐसा लोगों का मत है।

भारत माता को नमन करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी सरकार ने संविधान को बचाने और जनता के हित में नए कानून लागू करने का संकल्प लिया है भारत के संविधान के अनुसार जो परिवर्तन करने होंगे वह किए जाएंगे!

देश में मोदी सरकार को दो नेता सहयोग कर रहे हैं जबकि कभी तेरह दलों से भी चला करती थी। संबंध और सिद्धांत पर विश्वास के कारण ये ये चुनावी गठबंधन सरकार बनी है और विपक्षी दलों को दस साल बाद भी कुर्सी गंवानी पड़ी है जो जनता का दिया जनादेश कह रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें