Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

फोटोयुक्त विधान सभा निर्वाचन नामावलियों का पुनरीक्षण अभियान शुरु! विशेष अभियान 25 व 26 नवंबर को! उठाएं लाभ!!!पढ़ें अपने मौलिक अधिकार से जुड़ी ख़बर…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। युवा पीढ़ी के लिए खास 01 जनवरी 2024 को 18 वर्ष या इससे अधिक की आयु पूर्ण कर चुके व्यक्तियों के फोटोयुक्त वोटरआई कार्ड बनवाने हेतु विशेष अभियान 25 नवम्बर व 26 नवम्बर 2023 को होगा। इसे बनवाना सुनिश्चित करें।

ADVERTISEMENTS

सभी बीएलओ अपने-अपने मतदेय स्थल पर उपस्थित हांेगे।

यह जानकारी देते हुए उप निर्वाचन अधिकारी शिव चरण द्विवेदी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटोयुक्त विधान सभा निर्वाचन नामावलियों का 01 जनवरी 2024 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान दिनांक 25 व 26 नवम्बर को विशेष अभियान के दौरान सभी बीएलओ अपने-अपने मतदेय स्थल पर उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *बनभूलपुरा मामला फिर सत्रह सितंबर तक टल गया*! पढ़ें ~ हल्द्वानी अपडेट...

उन्होंने बताया कि उक्त अवधि में ऐसे भारतीय नागरिक जिन्होने 01 जनवरी 2024 को 18 वर्ष या इससे अधिक की आयु पूर्ण कर ली हों, उनका प्रारूप -6 में दावे प्राप्त किये जायेंगे साथ ही सभी फार्म बीएलओ के पास निःशुल्क उपलब्ध रहेंगे। इसके अतिरिक्त आप प्रारूप -6, 6क,6ख,7 एवं 8 सभी प्रारूप बीएलओ, तहसील व जिला निर्वाचन कार्यालय से निःशुल्क प्राप्त कर सकते है।

और इन्हे वेबसाईट ूूूwww-voter-portal-eci-gov-in, www-nvsp.in तथा वोटर हैल्प ऐप को स्मार्ट फोन के गूगल प्ले स्टोर से डाउन लोडकर सकते है। उन्होंने बताया कि उक्त के अतिरिक्त आप 9 दिसम्बर 2023 तक अपना दावा मतदेय स्थल पर जाकर अपने बीएलओ के पास जमा कर सकते है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: पुलिस की पहल...सड़क में कैसे रहें सुरक्षित ? पढ़ें खास जानकारी...

श्री द्विवेदी ने जनपद के समस्त नागरिकों/मतदाताओं, नवयुवक, नवयुवतियों एवं महिलाओं से अपील की है कि इस कार्यक्रम का लाभ उठाते हुए मतदाता सूची का निरीक्षण करने तथा अपना व अपने परिवार के अन्य सदस्यों के नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज करवाने का कष्ट करें।

उन्होंने कहा उक्त के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी, शिकायत, सुझाव हेतु कार्यालय के टोल फ्री न0 05942-1950 या 05942-235284 पर सम्पर्क कर पूरी तरह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें