Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना के 9 आरोपियों के पोस्टर जारी! पढ़ें हाल ए वनभूलपुरा…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने जारी किए बनभूलपुरा दंगे में वांछित उपद्रवियों के पोस्टर! दिनॉक: 08.02.2024 को बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना के सम्बन्ध में थाना-बनभूलपुरा में मुकदमे दर्ज किए गए तथा घटना में संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिये प्रहलाद नारायण मीणा, एस0एस0पी0 द्वारा हरबन्स सिंह, एस0पी0सिटी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में विभिन्न टीमों का गठन किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में श्रम विभाग के कैंप की झूठी खबर से जुटीं महिलाएं, अब इस दिन लगेगा कैंप... देखें वीडियो

पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों के आसपास के CCTV के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों* के आधार पर अभी तक 42 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किये गये।

उक्त हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों में से 09 वांछित दंगाइयों के पोस्टर जारी किए गए हैं। नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित उपद्रवियों के पोस्टर शहर में जगह–जगह चस्पा किए गए हैं।

पुलिस की टीमें लगातार इन उपद्रवियों की सभी संभावित ठिकानों में तलाश कर रही हैं।जनता को सूचित किया जाता है कि किसी भी व्यक्ति को यदि इन उपद्रवियों के बारे में कोई भी सूचना मिले तो तत्काल नैनीताल पुलिस को 9411112743/9411112741, 9411110396 तथा पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 9411112979 व 9412087770 पर सूचित करने का कष्ट करें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *गौला नदी किनारे रहने वाले कर रहे रातों को जागरण*! भू कटाव तेज! पढ़ें ~ बिंदुखत्ता अपडेट...
Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें