Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज #जबरदस्त #बर्फ गिरने से# पर्वतारोही दल फंसा#! #सरकार ने हेली सेवा से# #चालीस को निकाला# सुरक्षित! पढ़ें~ कितने लोग फंस गए हैं…

Ad
खबर शेयर करें 👉
दूरगामी नयन

उत्तराखंड। यहां उत्तरकाशी गंगोत्री रेंज के कालिंदी पास समेत उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ट्रैकिंग और पर्वतारोहण के लिए गए 136 पर्वतारोही व ट्रैकर्स भारी बर्फबारी के कारण अलग-अलग स्थानों पर फंस गए।

दूरगामी नयन

मौसम बिगड़ने के बाद प्रशासन ने रेस्क्यू एजेंसियों के साथ मिलकर बचाव अभियान तेज किया। सोमवार को अभियान के तहत 40 लोगों को हेलीकॉप्टर से सुरक्षित निकालकर हर्षिल हेलीपैड पहुंचाया गया।

ADVERTISEMENTS

बताया गया कि हिमालय हाइकर्स समेत विभिन्न कंपनियों के सदस्य कालिंदी पास और गंगोत्री रेंज के अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में ट्रैकिंग व पर्वतारोहण के लिए पहुंचे थे। इस दौरान क्षेत्र में लगातार बर्फबारी होने और मौसम खराब रहने से उनकी वापसी प्रभावित हुई।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और रेस्क्यू टीमों ने आपसी समन्वय से बचाव अभियान शुरू किया। सोमवार को हेलीकॉप्टर की मदद से 40 लोगों को सुरक्षित हर्षिल पहुंचाया गया। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में अब भी मौजूद अन्य पर्वतारोहियों और ट्रैकर्स को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं।खराब मौसम, भारी बर्फबारी और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण रेस्क्यू टीमों को अभियान के दौरान लगातार चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

हिमालय हाइकर्स के भगत सिंह रावत ने बताया कि रेस्क्यू अभियान को सफल बनाने में पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश सिंह चौहान, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी और अपर जिलाधिकारी का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक स्तर पर लगातार समन्वय किया जा रहा है और फंसे लोगों तक आवश्यक सहायता पहुंचाने के लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि अब तक 40 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि शेष लोगों को भी सुरक्षित बाहर लाने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है। मौसम की स्थिति और लगातार बर्फबारी को देखते हुए बचाव दल पूरी सतर्कता के साथ अभियान चला रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *पुस्तैनी जमीन के विवाद में भाई ने ही ले ली भाई की जान*! पढ़ें~ क्या है पूरा मामला...
Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें