Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *नशे के खिलाफ बूढ़ी महिलाएं भी उतरी! रावतनगर में भी आंदोलन की पहुंची चिंगारी*! पढ़ें ~किसने लिया बैठक में भाग…

Ad
खबर शेयर करें 👉

बिंदुखत्ता। घर घर कच्ची पक्की शराब की होम डिलीवरी से तंग आकर यहां नशे के बढ़ते प्रकोप ने बूढ़ी महिलाओं को तक बैठक रखने को मजबूर कर दिया है! इसका प्रमाण गुरुवार को तब देखने को मिला जब नशा मुक्ति अभियान के तहत रावतनगर निवासी मीना मेहता के आवास में भारी संख्या में बुजुर्ग महिलाओं ने भाग लिया और पुलिस प्रशासन से बिंदुखत्ता में नशा तत्काल बंद करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad

बैठक में महिलाओं ने कहा गांव के अंदर लगातार बहु बेटी इस नशे के चलते विधवा हो गई हैं नौजवान लड़के नशे से मौत के मुंह में समाते जा रहे हैं। गिरोह का खात्मा किया जाना जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *झोला छाप क्लिनिक के खिलाफ जनपद में शुरु हुआ अभियान*! पढ़ें कितने झोलाछाप क्लिनिक हुए सील...

इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला बैठक में पहुंचे। बैठक में महिलाओं ने अपना दर्द सुनाया तो दीपेंद्र कोश्यारी ने कहा वह इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और डीजीपी से मिलेंगे।

उन्होंने शासन प्रशासन से बिंदुखत्ता में अविलंब नशा कारोबार बंद करने की मांग की है। महिलाओं ने कहा अगर पुलिस और आबकारी विभाग ने नशा बंद नहीं किया तो महिलाओं को मजबूरी में सड़कों पर उतरना पड़ेगा और महिलाएं चंडी रूप धारण कर लेंगी जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

भाजपा नेता दीपेंद्र कोश्यारी मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला ने कहा वह नशा मुक्ति आंदोलन का पूर्ण समर्थन करते हैं और मांग करते हैं कि नशे पर पूर्ण प्रतिबंध लगे। इधर पुलिस ने भी पकड़ धकड़ अभियान शुरु कर दिया है जिससे नशा माफिया में हड़कंप मच गया है! कई नशा परोसने वाले भूमिगत हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रुड़की: कलियर में हाजिरी देने आए परिवार की 6 साल की मासूम से दुष्कर्म, रेन बसेरे से हुई थी लापता

महिला संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष ममता गोस्वामी ने कहा है समाज को सुधारने के लिए महिलाओं को आगे आना ही होगा वरना आने वाला भविष्य बर्बाद हो जाएगा। संरक्षक राजेश्वरी बिष्ट ने महिलाओं का आह्वान किया है गांव के बच्चों को बचाने के लिए हर प्रकार के नशे का विरोध करें और पुलिस को सूचित करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें