

बाजपुर। यहां पुस्तैनी जमीन का विवाद आखिरकार खूनी मोड़ पर पहुंच गया और भाई ने ही भाई की जान ले ली।
जानकारी के अनुसार बाजपुर के सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र में शुक्रवार देर रात दो सगे भाइयों के बीच हुई कहासुनी के बाद भाई ने ही भाई की हत्या कर दी।
यह घटना छोई रोड स्थित एक फार्म हाउस में हुई। हत्या के बाद आरोपी भाई मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 40 वर्षीय राजू यादव पुत्र खिमानी सिंह, निवासी अलीनगर, जिला बदायूं, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। राजू छोई रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास एक फार्म हाउस में काम करता था और वहीं अपने भाई के साथ रहता था।
बताया गया कि शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे दोनों भाई फार्म हाउस से खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पैतृक जमीन को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। कहासुनी बढ़ी तो मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान आरोपी भाई ने कथित तौर पर किसी वस्तु से राजू पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से राजू जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही सुल्तानपुर पट्टी पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने घटना में प्रयोग की गई वस्तु हथियार का पता लगाने के साथ ही मौके से संभावित साक्ष्य जुटा रही है। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है।
पुलिस ने उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश शुरू कर दी है। साथ ही दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से चले आ रहे पैतृक जमीन के विवाद की भी पड़ताल की जा रही है।
कोतवाल नरेश चौहान के अनुसार, प्रथम दृष्टया घटना का कारण पैतृक जमीन का विवाद सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।
फिलहाल पुलिस की जांच का केंद्र जमीन विवाद और वारदात से ठीक पहले दोनों भाइयों के बीच हुई कहासुनी है। हमले में किस वस्तु का इस्तेमाल हुआ, विवाद की शुरुआत कैसे हुई और घटना के पीछे कोई अन्य कारण था या नहीं—इन सवालों का जवाब आरोपी की गिरफ्तारी और विस्तृत जांच के बाद ही सामने आएगा।
इस घटना से क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा तेज हो गई है और मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *अगले तीन घंटे ऑरेंज अलर्ट*! पढ़ें: ताजा मौसम विज्ञान
ब्रेकिंग न्यूज: *वन्देमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार में हुए विभिन्न कार्यक्रम*! पढ़ें~ मुख्य वक्ता ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने क्या कहा…
ब्रेकिंग न्यूज: *हजारों लोग पहुंचे तीन मंदिर रावतनगर मेले में*! पढ़ें~बिंदुखत्ता का ऐतिहासिक मेला नंदा~सुनंदा…