Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *प्रेक्षक निर्वाचक नामावली की कमिश्नर ने प्राप्त फॉर्म की करी सुपर चेकिंग*! पढ़ें~ फोटो युक्त निर्वाचन नामावली संबंधी नवीन अपडेट…देखें vdo

Ad
खबर शेयर करें 👉

रामनगर । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटो युक्त विधानसभा निर्वाचन नामावलियों का 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत प्रारूप 6 प्रारूप 7 एवं प्रारूप 8 में प्राप्त दावे आपत्तियों के अंतिम निस्तारण से पूर्व आयुक्त कुमाऊं मंडल (प्रेक्षक निर्वाचक नामावली) दीपक रावत ने प्राप्त फॉर्म की सुपर चेकिंग की।

आयुक्त कुमाऊँ मंडल दीपक रावत ने बताया कि निर्वाचक नामावलियों का 3 अक्टूबर 2026 को अंतिम प्रकाशन किया जाएगा उसके पश्चात पात्र नागरिक नए मतदाता के रूप में पंजीकरण, मतदाता सूची से नाम हटाने तथा मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन एवं विवरण में परिवर्तन के लिए निर्धारित फॉर्म ऑनलाइन भर सकेंगे। इससे मतदाताओं को आवेदन प्रक्रिया में सुविधा मिलने के साथ ही समय की भी बचत होगी।

आयुक्त दीपक रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि SIR के अंतर्गत प्राप्त होने वाले सभी आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण एवं निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के संबंध में आम नागरिकों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने तथा अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को इसका लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों के बीच काशीपुर डिपो को बड़ा झटका: दिल्ली रूट के लिए मिली चारों नई सीएनजी बसें हुईं खराब, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाए रखने के लिए पात्र नागरिक निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपने आवेदन प्रस्तुत करें।

संबंधित अधिकारियों को भी आवेदन पत्रों की जांच में पारदर्शिता और समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें