Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

भीमताल में टुक टुक के परमिट की पूरन बृजवासी ने उठाई मांग! पढें भीमताल अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

भीमताल। पर्यटक शहर में सभी लोगों को यातायात की सहुलियत हो व नगर के गरीब-मध्यम वर्गीय नौजवान बेरोजगारों को रोजगार देने हेतु बेरोजगार संघ ने मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडेय के पास टुकटुक ई-रिक्शा परमिट शहर में जारी कराने की माँग रखी है ।

ADVERTISEMENTS

भीमताल मिनी पर्यटन के नाम से उभरता हुआ सुन्दर पर्यटन स्थल है। आज शहर की आवादी 18 हजार करीब पहुंच चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: पुलिस की पहल...सड़क में कैसे रहें सुरक्षित ? पढ़ें खास जानकारी...

भीमताल दिनों-दिन पर्यटन हब, एडवेंचर हब, एजुकेशन हब आदि में उभर रहा है यहां जिला कार्यालयों का मुख्य संस्थान विकास भवन, कई दर्जनों संस्थान, कार्यालय आदि से ये शहर भरा पड़ा है, भीमताल विधानसभा बेरोजगार संघ अध्यक्ष पूरन बृजवासी ने माँग करते हुए मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडेय को अवगत कराया कि वर्तमान समय में शहर वासियों की ये आज प्रमुख शहर में जरूरत है।

पर्यटन क्षेत्र भीमताल अंतर्गत तल्लीताल से मल्लिताल, मल्लिताल से डाट, डाट से बाई-पास , गोरखपुर चौराहा, खुटानी, विकास भवन आदि के आने-जाने में स्थानीय लोगों, कर्मचारियों एवं पर्यटकों के लिए यातायात हेतु बड़ी परेशानी रहती है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *बनभूलपुरा मामला फिर सत्रह सितंबर तक टल गया*! पढ़ें ~ हल्द्वानी अपडेट...

स्थानीय, कर्मचारी, पर्यटक लोग कई बार इस माँग को चौराहों में उठाते हैं लोगों की मांग को लेकर सरकार के समाधान पोर्टल पर भी सुनवाई हेतु रखी गई जिसकी कार्यवाही आज तक अपेक्षित है l

समाज सेवा बृजवासी ने नैनीताल की तर्ज पर भीमताल में यातायात सहूलियत एवं स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार देने हेतु ई-रिक्शा, टुकटूक का परमिट प्रशासन से शीघ्र भीमताल में जारी कराने कि माँग की l जिससे पर्यटक शहर के एक छोर से दूसरे छोर, मार्केट, विकास भवन आदि कार्यो के लिए यातायात सुविधा सभी स्थानीय बाहरी जन, स्टूडेंट्स, पर्यटक आदि को मिल सके l

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें