Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

मतगणना केन्द्र पर केवल प्राधिकृत पासधारक पत्रकारों को ही अनुमति! मीडिया की सुविधा के लिए प्रिंटर, लैपटॉप, एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था! ईवीएम मशीन की कवरेज पर प्रतिबंध! पढ़ें जोगदंडे क्या बोले…

Ad
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मीडिया के सबंध में दिये गये निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मतदेय स्थल और मतगणना केन्द्र पर केवल प्राधिकृत पासधारक मीडिया प्रतिनिधिगणों को ही प्रवेश की अनुमति होगी।

ADVERTISEMENTS

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराया गया प्राधिकार पत्र ही प्रवेश के लिए अनुमन्य होगा। प्राधिकार पत्र धारक मीडिया प्रतिनिधियों को बूथ में कवरेज के पीठासीन अधिकारी की अनुमति लेनी जरूरी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़ #आपदा की भेंट चढ़ गया पुल! पढ़ें चमोली जनपद अपडेट...

मतगणना के लिए भी भारत निर्वाचन आयोग के प्राधिकार पत्र धारक मीडिया प्रतिनिधियों को मतगणना केन्द्र में प्रवेश की अनुमति की व्यवस्था संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों के माध्यम से की जायेगी।

मतगणना केन्द्र पर एक मीडिया कक्ष की व्यवस्था होगी, जहां पर मीडिया की सुविधा के लिए प्रिंटर, लैपटॉप, एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने कहा कि मतदेय स्थलों पर वोटिंग कंपार्टमेंट की कवरेज करना प्रतिबंधित है। मतदेय स्थल पर ईवीएम मशीन की कवरेज करना भी प्रतिबंधित है, ताकि किसी की मतदान की गोपनीयता बाधित न हो।

मतगणना केन्द्र में नोडल अधिकारी मीडिया को छोटे ग्रुप में मतगणना हॉल में लेकर जा सकते हैं, मतगणना हॉल के अन्दर स्टैटिक कैमरा या वीडियो कैमरा की अनुमति नहीं होती है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *प्रतीकात्मक सम्मान नहीं, संवैधानिक अधिकार चाहिए*! पढ़ें *विश्व आदिवासी दिवस* पर विशेष रिपोर्ट...

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि एक्जिट पोल के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सख्त निर्देश दिये गये हैं कि प्रथम चरण के मतदान प्रारम्भ होने के समय से अन्तिम चरण के मतदान समाप्त होने के आधे घण्टे बाद तक एक्जिट पोल के नतीजों का प्रकाशन या प्रसारण करना प्रतिबंधित रहेगा। मतदान के दिवस से 48 घण्टे पूर्व के समय पर ओपिनियन पोल करना प्रतिबंधित है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें