Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

मानसून ने दी दस्तक! पढ़ें सुबह सुबह की अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

मानसून ने दस्तक देनी शुरु कर दी है! पहाड़ से लेकर तराई भाबर तक मेघ बरसने लगें हैं जिससे भीषण गर्मी से निजात मिल रही है।

ADVERTISEMENTS

पहाड़ में नदी नाले उफान पर आने लगे हैं तो तराई भाबर में धान की तैयारी में किसान खेत तैयार करने में जुट गए हैं।मानसून आने से मौसम विभाग भी सतर्क हो गया है हर जगह सरकार ने आपदा प्रबंधन टीम को जिम्मेदारी सौंपी है ।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *भीमताल ब्लॉक के डायरिया/पीलिया मरीजों को मिले उचित स्वास्थ्य सुविधा*! पढ़ें~~ भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने क्या दिए निर्देश...

जिससे कहीं कोई जनहानि न हो।इधर तराई भाबर में नदियों के किनारे बसे लोग चिंतित हैं कि कहीं कोई जनहानि न हो और भू कटाव न हो।पहाड़ में पत्थर गिरने और सड़कें बंद होने का डर भी सताने लगा है।

इसकी चिंता सरकार को भी सता रही है इसलिए हर जिले में आपदा प्रबंधन टीम को सक्रिय कर दिया गया है।उत्तराखंड की कच्ची पहाड़ियां धसने न पाएं इसके लिए जिम्मेदार लोगों को खतरनाक जगहों पर सावधानी बरतनी होगी जिससे लोगों को मुसीबत से बचाया जा सके।

इस साल मानसून सत्र में आपदा प्रबंधन टीम कितनी सक्रियता निभाती है और किस तरह लोगों को खतरों से बचाती है ये उसकी कार्यप्रणाली पर निर्भर करेगा।मानसून की दस्तक से पहाड़ी क्षेत्रों में भ्रमण करने वाले पर्यटक भी अब अपने घरों को वापसी करने लगे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *गुरुवार को महालक्ष्मी मंदिर बेरीपड़ाव पहुंचेंगे सीएम पुष्कर धामी*! पढ़ें~~ पूरा कार्यक्रम...
Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें