Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

राजीवनगर प्रथम में भंडारे के साथ श्री रामलीला मंचन का हुआ समापन! पढ़ें बिंदुखत्ता समाचार…

Ad
खबर शेयर करें 👉

बिंदुखत्ता। राजीव नगर प्रथम में अयोजित श्री रामलीला मंचन का आज हवन और भंडारे के साथ समापन हो गया। रावण परिवार का पुतला दहन करने के पश्चात राजतिलक का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

ADVERTISEMENTS

इसके बाद विशाल भंडारा आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *शहर की सफाई व्यवस्था नगर निगम का चेहरा होती है* ! *अनुपस्थित सफाई कर्मियों एवं सफाई नायकों पर होगी सख्त कार्रवाई*! पढ़ें~ नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने कहां किया निरीक्षण...

इसके बाद सभी पात्रों को पारितोषिक वितरण किया गया। कमेटी के प्रबंधक जीवन जोशी की मौजूदगी में भंडारा आयोजित किया गया और पात्रों सहित सभी कलाकारों को सम्मानित किया गया।

इस वर्ष भंडारे के साथ ही इनाम भी वितरित किया गया जिससे सभी कलाकार प्रसन्न होकर अपने अपने घरों को गए। इस वर्ष रामलीला मंचन में भारी भीड़ देखी गई और सुंदर लीला का मंचन हुआ।

प्रबंधक जीवन जोशी ने बताया इस वर्ष कमेटी ने सभी पात्रों को पारितोषिक वितरण भंडारे के साथ ही वितरित कर दिया है।

भंडारे में भारी भीड़ उमड़ पड़ी जिससे दिन भर रामलीला मैदान में चहल पहल देखी गई। कमेटी के पदाधिकारियों में चंचल सिंह कोरंगा, रणजीत सिंह गड़िया, बलवंत बिष्ट, सुरेश दानू, किशन पाण्डेय, हरीश दानू, जीवन खर्कवाल, हरीश गुर्रानी, पूरन बिष्ट, प्रेम सिंह, त्रिलोक सिंह बोरा, धन सिंह गड़िया, मोहित जोशी, मनोज पंत, गोविन्द गडिया, विनोद बिष्ट, प्रकाश जोशी, दीपक जोशी, चंद्रमणि मेलकानी, दीपक मेलकानी, कैलाश जोशी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *स्टोन क्रशर स्वामी सुभाष ने महिला के खिलाफ दी तहरीर*! पढ़ें कितने रुपये हड़पने का लगाया आरोप...
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें