Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

रोड सेफ्टी तथा ट्रैफिक सहित कई मामलों को लेकर डीएम वंदना ने ली बैठक! पढ़ें नैनीताल अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। नैनीताल नगर के अंतर्गत रोड सेफ्टी तथा ट्रैफिक व्यवस्था को सुव्यवस्थित किए जाने के उद्देश्य से चौराहों, तिराहों के चौड़ीकरण, सौंदर्यीकरण और सुदृढ़ीकरण के संबंध में बुधवार को जिलाधिकारी वंदना सिंह की अध्यक्षता में जिलाधिकारी सभागार में बैठक का आयोजन किया गया।

ADVERTISEMENTS

जिसमें जिलाधिकारी ने नगर के 7 चौराहों-तिराहों में पीडब्ल्यूडी द्वारा किए जाने वाले कार्य की प्रगति की जानकारी और कार्यों में विभिन्न विभागों के समन्वय में आ रही समस्याओं का समाधान किया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज #जबरदस्त #बर्फ गिरने से# पर्वतारोही दल फंसा#! #सरकार ने हेली सेवा से# #चालीस को निकाला# सुरक्षित! पढ़ें~ कितने लोग फंस गए हैं...

उन्होंने तल्लीताल डाट के पास यूपीसीएल को पोल को हटाने और नयी जगह चिन्हीकरण करने के साथ ही 15 दिनों के भीतर पोल शिफ्ट कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने नगर आयुक्त को डाट के समीप हेरिटेज भवन और पोस्ट आफिस के अधिकारियों को समंवय बना कर कार्य कराने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने सभी विभाग के अधिकारियों को कहा कि उक्त कार्य मार्च माह तक पूर्ण कराए जाने हैं ।

एसबीआई तिराहे के पास चैक पोस्ट को पीछे, सड़कों के किनारे अतिक्रमण हटाने और सड़कों को चौड़ीकरण करने, मस्जिद तिराहे को चौड़ीकरण के साथ बेहतर लाइट, पेंटिंग आदि लगवाने के निर्देश दिए। चीना बाबा मंदिर के पास बाथरुम को दूसरी जगह शिफ्ट करने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *मंडल के सभी जिलाधिकारियों को कमिश्नर ने दिये ये निर्देश*! पढ़ें~ क्या हैं आदेश...

मनूमहारानी होटल के पास विद्युत पोल हटाने और लोनिवि- यूपीसीएल के अधिकारियों को आपसी समंवय के साथ बेहतर कार्य करने की बात कही।

इस दौरान नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, एस पी क्ाइम ड़ा जगदीश चंद्,सीओ विभा दीक्षित समेत नगर पालिका, लोनिवि आदि के विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें