

संदिग्ध परिस्थितियों में गौला के जंगल में पेड़ से लटकता हुआ आईटीबीपी के जवान का शव मिलने से जहां क्षेत्र में हड़कंप मच गया, वहीं आइटीबीपी परिसर में अफरा- तफरी मची हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर को गौला रेंज के वन कर्मियों ने हिरण बाबा मंदिर के पीछे गौला के जंगल में एक पेड़ की टहनी से लटकता हुआ एक युवक का शव देखा तो घटना की सूचना लालकुआं कोतवाली पुलिस को दी इसके बाद मौके पर पहुंचे लालकुआं कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी एवं अन्य पुलिस कर्मियों ने मृतक के संबंध में आसपास पूछताछ शुरू कर दी, तथा शव को नीचे उतारा, पूछताछ के दौरान मृतक की पहचान चंदन कुमार पुत्र किशन राम उम्र 26 वर्ष मूल निवासी गढ़ाई गंगोली पिथौरागढ़ जो कि आईटीबीपी में जवान के रूप में हुई है, पुलिस ने आईटीबीपी की बटालियन को घटना की सूचना दे दी है, समाचार जारी होने तक आईटीबीपी के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे थे जबकि कोतवाली पुलिस द्वारा घटना की छानबीन शुरू कर दी गई है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *गुरुवार को महालक्ष्मी मंदिर बेरीपड़ाव पहुंचेंगे सीएम पुष्कर धामी*! पढ़ें~~ पूरा कार्यक्रम…
ब्रेकिंग न्यूज: *भीमताल ब्लॉक के डायरिया/पीलिया मरीजों को मिले उचित स्वास्थ्य सुविधा*! पढ़ें~~ भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने क्या दिए निर्देश…
ब्रेकिंग न्यूज: *हल्द्वानी में चल रहा भाजपा का चिंतन*! पढ़ें~ उत्तराखंड की बड़ी खबर…