Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरु! मोबाइल वैन से चलेगा जागरूकता अभियान! आचार संहिता लागू होने से पूर्व चल गया चुनाव आयोग का अभियान! पढ़ें लोकसभा चुनाव से संबंधित जानकारी…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। जनपद के समस्त सम्मानित नागरिकों,जन प्रतिनिधियों, मतदाताओं को सूचित किया जाता है, कि

ADVERTISEMENTS Ad

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-202- के सफल सम्पादन हेतु दिनांक 17-12-2023 से 56-लालकुओं, 57-भीमताल, 58- नैनीताल (अ.जा.), 59-हल्द्वानी 60-कालाढूगी एवं 61-रामनगर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थल /ग्राम / मौहल्ले / अनुभाग में EVMs & VVPATs Demonstration, जन-जागरूकता अभियान 06 मोबाईल बैनों के माध्यम से प्रारम्भ किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *भीमताल *ब्लॉक प्रमुख *डॉ हरीश बिष्ट* और रोटरी क्लब की मेहनत रंग लाई! पढ़ें भीमताल विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

उक्त के अतिरिक्त जनपद की समस्त तहसीलों एवं जिला निर्वाचन कार्यालय नैनीताल में भी EVMs & VVPATs Demonstration अभियान चलाया जा रहा है।अपर जिलाधिकारी (प्रशा०) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी, नैनीताल शिव चरण द्विवेदी ने बताया कि EVMs & VVPATs Demonstration अभियान में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करते हुए मतदान की जानकारी प्राप्त करने की बात कही ।

उक्त के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी तहसील मुख्यालय व जिला निर्वाचन कार्यालय, नैनीताल से प्राप्त की जा सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें