Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

वर्ष प्रतिपदा के दिन ही महान राष्ट्रभक्त राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ0 हेडगेवार का जन्म हुआ था! पढ़ें कहां हुआ पथ संचलन…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। आज यहां नूतन वर्ष के स्वागत और डॉ0 केशव राव हेडगेवार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संस्थापक के जन्म दिवस पर बिन्दुखत्ता में घोष वादन के साथ भव्य पथ संचलन किया गया।

ADVERTISEMENTS

पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवक जनता इंटर कॉलेज, जड़सेक्टर में एकत्रित हुए व सबसे पहले संघ के संस्थापक डॉ0 केशव राव बलिराम हेडगेवार को आद्य सरसंघचालक प्रणाम दिया गया तदुपरांत ध्वजारोहण के पश्चात अमृत वचन व एकल गीत के बाद कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला प्रचार प्रमुख एड0 प्रदीप लोहनी नें अपने सम्बोधन में सभी स्वयंसेवकों को नववर्ष प्रतिपदा व नवरात्र की शुभकामनायें देते हुए कहा कि वर्ष प्रतिपदा सृष्टि की उत्पत्ति का दिन हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *कहीं बड़ी क्रांति की ओर तो नहीं भावी भारत* ? पढ़ें : मौजूदा संकट में! *प्रधान संपादक*जीवन जोशी* की अपनी बात...

हमारी कालगणना इसी दिन से प्रारम्भ हुई। भारतीय कालगणना विश्व की सबसे प्राचीन व श्रेष्ठ कालगणना हैं। इसी दिन से नवरात्र की उपासना प्रारम्भ होती हैं साथ ही यह दिवस अनेक रूप से धार्मिक व ऐतिहासिक महत्व का हैं। भारत भूमि से आततायी शको को इसी दिन पराजित किया गया।

महान सम्राट विक्रमादित्य नें भी इसी दिन से विक्रमी संवत्सर प्रारम्भ किया था। वर्ष प्रतिपदा के दिन ही महान राष्ट्रभक्त राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ0 हेडगेवार जी का जन्म भी हुआ था।

उनका उद्देश्य व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण कर भारत माता को विश्व गुरु बनाकर परम वैभव पर पहुँचाना था। संघ उनके दिखाए मार्ग पर आगे चलकर निरंतर भारत माता की उन्नति के लिए अग्रसर हैं। संघ का स्वयंसेवक जहां कही भी कार्यरत हो उसके मन-मस्तिष्क में सदैव राष्ट्र प्रथम की भावना रहती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *कारगिल विजय दिवस पर शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि कार्यक्रम*! पढ़ें : लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

एडवोकेट प्रदीप लोहनी नें कहा कि हमारी संस्कृति वसुधैव कुटुंबकम व सर्वे भवन्तु सुखिन की हैं और हम सभी का कल्याण चाहते हैं साथ ही वर्ष प्रतिपदा से प्रारम्भ होने वाले नवरात्र यह भी याद दिलाते हैं कि हम शक्ति के उपासक भी हैं।

सम्बोधन के उपरान्त अनुशासित स्वयंसेवकों का घोष के साथ पथ संचलन जनता इंटर कॉलेज ( जड़ सेक्टर) से प्रारंभ होकर काररोड मुख्य बाजार होते हुए पुनः जनता इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ। संचलन के दौरान लोगों नें जगह-जगह खड़े होकर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।

इस मौके पर खण्ड संघचालक भूपाल सिंह बनकोटी, जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख सूरज, जिला सेवा प्रमुख मोहन दुर्गापाल, जिला घोष प्रमुख जितेंद्र शाही, गंगा सिंह पवार, गुलशन पांडे, शैलेन्द्र दुम्का, रजत पांडे, समीर कांडपाल, दीपक, ऋषभ, गौरव पाठक साहित अनेक स्वयंसेवक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें