


तीनपानी। जल भराव और सर्विस लेन की ऊंचाई अधिक होने की समस्या को लेकर विगत कई दिनों से धरना दे रहे तीनपानी क्षेत्र के निवासियों को जूस पिलाकर लालकुआँ विधानसभा के विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने आंदोलन समाप्त कराया।
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की मध्यस्थता में राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच दोनों ही समस्याओं के निस्तारण पर सहमति बनी। इस अवसर पर विधायक डा मोहन बिष्ट ने कहा सरकार हर समस्या के समाधान के लिए कार्य कर रही है।
इस दौरान विधायक के सहयोगी सोनू पाण्डेय ने बताया विधायक डा. मोहन बिष्ट ने आन्दोलन करने वाले लोगों की बातों को सुना और आश्वासन देकर आंदोलन समाप्त करने वाले लोगों को जूस पिलाया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
नेपालीफार्म के पास उत्तराखंड रोडवेज बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; सभी यात्री सुरक्षित
ब्रेकिंग न्यूज: *शहर की सफाई व्यवस्था नगर निगम का चेहरा होती है* ! *अनुपस्थित सफाई कर्मियों एवं सफाई नायकों पर होगी सख्त कार्रवाई*! पढ़ें~ नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने कहां किया निरीक्षण…
देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ की दहाड़, CM धामी की बड़ी घोषणा— अब कॉलेज छात्रों को भी मिलेगी फ्री एंट्री