



लालकुआं। गत विधानसभा चुनाव में विधायक का चुनाव लड़ चुके सेवा निवृत सहायक अभियन्ता सीएस पाण्डेय ने गत दिवस देहरादून में सीएम पुष्कर धामी और भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होने की घोषणा की थी।
आज अपने विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। श्री पाण्डेय ने आज विधायक डा मोहन बिष्ट से उनके आवास में अपने समर्थकों सहित मुलाकात की।
विधायक डा मोहन बिष्ट ने चंद्रशेखर पाण्डेय और उनके साथियों का जोरदार स्वागत किया।
इसके बाद श्री पाण्डेय पूर्व विधायक नवीन दुम्का से मिलने उनके खुशी आवास पहुंचे। पूर्व विधायक नवीन दुम्का ने सभी का शानदार और जानदार स्वागत किया।
इसके बाद पत्रकारों से मुलाकात में सीएस पाण्डेय ने कहा वह मजबूती के साथ संगठन के लिए काम करेंगे जिससे आने वाले सभी चुनावों में भाजपा भारी मतों से विजई हो।
उन्होंने कहा पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम पुष्कर धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड नए आयाम स्थापित करने जा रहा है जिसका आने वाले समय में लाभ देखने को मिलेगा।
इस अवसर पर कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
आम आदमी की जेब पर फिर महंगाई की मार: कल से महंगा होगा आंचल दूध, पनीर और क्रीम के भी बढ़े दाम; देखें पूरी रेट लिस्ट
देहरादून कैंट की बदलेगी तस्वीर: सीएम धामी ने दी 48.44 करोड़ की 23 परियोजनाओं की सौगात, डिग्री कॉलेज और चौड़ी सड़कों समेत कीं 8 बड़ी घोषणाएं
नेपालीफार्म के पास उत्तराखंड रोडवेज बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; सभी यात्री सुरक्षित