


हल्द्वानी। जनता दरबार में आई थी शिकायत कि रामपुर रोड स्थित रिहायशी क्षेत्र में पेंट फैक्ट्री संचालित हो रही है इसका संज्ञान लेकर आयुक्त द्वारा सायं स्थलीय निरीक्षण किया गया।
स्थलीय निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने पाया कि अवैध रूप से पेंट फैक्ट्री संचालित हो रही थी। उन्होंने पाया कि पुराने पेंट को एक्सपारी डेट के माल को नये पैकिंग कर बेचा रहा था, जो मेटेरियल इस्तेमाल हो रहा था वह बहुत ज्वलनशील था साथ ही एसिड का स्टोरेज भी मिला।
फायर डिपाटमेंट से एनओसी नही ली गई साथ ही जीएसटी के बिलों में भी छेडछाड की गई थी। तथा पंजीकरण भी मौके पर फैक्ट्री के स्वामी द्वारा नही दिखाया गया।
आयुक्त ने मौके पर फायर एवं जीएसटी विभागों के अधिकारियों को तलब कर फायर विभाग एवं जीएसटी अधिकारियों को तत्काल जंाच करने के निर्देश दिये और कहा कि संगीन मामला बनता है तो एफआईआर दर्ज कर मुकदमा चलाया जायेगा। उन्होंने तत्काल रिहायशी इलाके में फैक्ट्री के संचालन को बन्द करने के निर्देश दिये हैं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
नेपालीफार्म के पास उत्तराखंड रोडवेज बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; सभी यात्री सुरक्षित
ब्रेकिंग न्यूज: *शहर की सफाई व्यवस्था नगर निगम का चेहरा होती है* ! *अनुपस्थित सफाई कर्मियों एवं सफाई नायकों पर होगी सख्त कार्रवाई*! पढ़ें~ नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने कहां किया निरीक्षण…
देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ की दहाड़, CM धामी की बड़ी घोषणा— अब कॉलेज छात्रों को भी मिलेगी फ्री एंट्री