Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

4 प्राईवेट बसों सहित 75 वाहनों के चालान एवं 01 बस सीज! परिवहन विभाग द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन में संचालित कुल 75 वाहनों के चालान किये गये तथा 01 प्राईवेट बस को सीज किया गया! परिवहन विभाग के इन्टरसेप्टर वाहन एवं टास्कफोर्स को यात्रा सीजन के दृष्टिगत लगातार प्रवर्तन कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं! *पढ़ें पर्यटक आते हैं तो वाहनों का क्या होना जरूरी होगा* खास अपडेट …जनपद नैनीताल

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। जनपद में आज 4 प्राईवेट बसो सहित परिवहन विभाग द्वारा 75 वाहनों के चालान एवं 01 बस सीज*परिवहन विभाग द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन में संचालित कुल 75 के वाहनों के चालान किये गये तथा 01 प्राईवेट बस को सीज किया गया।

ADVERTISEMENTS

परिवहन विभाग के इन्टरसेप्टर वाहन एवं टास्कफोर्स को यात्रा सीजन के दृष्टिगत लगातार प्रवर्तन कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं, जिसके क्रम में 22.05.2024 को विभिन्न प्रकार के वाहनों के अलग-अलग अभियोगों में चालान किये गये हैं, जिनमें 4 प्राईवेट बसों को भी चालान किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *समाधान योजना के व्यापारियों पर पेनल्टी कार्रवाई रोकने की मांग*! पढ़ें क्या है पूरा मामला...

तीव्र गति से दौड़ रहे 20 ओवरस्पीड वाहनों के चालान करने के साथ-साथ उनके लाईसेन्स के विरूद्ध भी कार्यवाही की संस्तुति की गई है।

जनपद चम्पावत के गुरुद्वारा श्री रीठा साहिब में दिनांक 23.05.2024 को लगने वाले जोड़ मेले के दृष्टिगत एआरटीओ प्रवर्तन श्रीमती रश्मि भट्ट द्वारा हल्द्वानी-खनस्यू-पतलोट-मिडार रीठा साहिब मार्ग में प्रवर्तन कार्यवाही करते हुये ओवरलोड, बिना फिटनेस एवं बिना टैक्स में 12 वाहनों के चालान किये गये। सभी प्रवर्तन दलों को नियम विरुद्ध संचालित प्राईवेट बसों पर लगातार कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें