

देहरादून/नैनीताल। लग रहा है प्रदेश सरकार निकाय चुनाव दीपावली के आसपास करवा सकती है! इस वर्ष अक्टूबर-नवंबर में प्रस्तावित नगर निकाय चुनाव में पिछले चुनाव की अपेक्षा 10 सीटों का इजाफा हुआ है पूर्व में निकाय संख्या 92 थी जो बढ़कर अब 102 हो गई है।
सरकार ने जीत का सिलसिला बरकरार रखने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए हैं और जिन क्षेत्रों में पार्टी का काम कम है उन निकायों में जिम्मेदार पदाधिकारियों को भेजे जाने की रणनीति पर भी विचार विमर्श किया जा रहा है।
अगले वर्ष होने जा रहे लोकसभा के चुनाव की रियर्शल भी अगर निकाय चुनाव को कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी! भारतीय जनता पार्टी के पास उत्तराखंड में 70 विधानसभाओं में से 47 सीटों पर कब्जा है और वही लोकसभा की पांचों सीटें भाजपा की झोली में हैं।
पार्टी सूत्रों के अनुसार जिन क्षेत्रों में पार्टी का जनाधार कम आंका गया है उन जगहों पर सांसदों व विधायकों को जिम्मेदारी दी जा सकती है। इधर निकाय चुनाव की तैयारी में लगे लोग भी जन संपर्क तेज रफ्तार से करने लगे हैं।
दमदार प्रत्याशी घोषित किए जाने पर भी चिंतन किया जाने लगा है! जो जीत की करीब है उसे उम्मीदवार बनाया गया तो जीत तय मानो वाली तर्ज पर निकाय चुनाव होने वाले हैं!
कांग्रेस नेता निकाय चुनावों को किस रूप में देखते हैं और उनकी टीम क्या गुल खिलाती है ये तो समय बताएगा।
More Stories
Breking news: नैनीताल जनपद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह पूर्वक मनाया! पढ़ें कहां किसने लिए भाग…
Breking news: छोटा भाई यूं ही नहीं कह गए पीएम नरेंद्र मोदी पुष्कर धामी को! पढ़ें आलेख…संपादक की अपनी बात…साथ ही पढ़ें राज्य में जारी हुई चुनावी अधिसूचना
ब्रेकिंग न्यूज: डॉ अभिलक्ष्य लेखी तीन दिवसीय भ्रमण पर! पढ़ें भीमताल अपडेट…