
वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।उत्तराखंड राज्य आंदोलन में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
इस दुःखद घड़ी में पूरे प्रदेश की आंदोलन कारी ताकतों अन्य दलों, पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, सीएम पुष्कर धामी, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, भाजपा सहित तमाम लोगों की शोक संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। लोगों ने प्रार्थना की है कि भगवान पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।

बताते चलें उत्तराखंड राज्य आंदोलन में शुशीला दीदी के क्रांतिकारी कदम को उत्तराखंड का इतिहास कभी भूल नहीं सकेगा।
पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, सीएम पुष्कर धामी ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। कांग्रेस नेताओं ने भी उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताते हुए कहा है कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन में शुशीला जी के अंदाज को कभी भूला नहीं जा सकेगा।
उक्रांद ने भी उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा है राज्य बनाने के लिए जिन लोगों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया था उनमें से सुशीला बलूनी एक जाना पहचाना नाम था जिनके विचारों के दम पर राज्य प्राप्त हुआ।
भाकपा माले, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी सहित संघर्ष करने वाले जन संगठनों ने, पत्रकारों ने भी स्व. सुशीला बलूनी के निधन को अपूर्णीय क्षति बताते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: वनों का सफाया कब तक! चिपको आंदोलन आज भी प्रासंगिक! पढ़ें विकास के नाम पर कितने पेड़ हैं निशाने पर…
ब्रेकिंग न्यूज: महेंद्र भट्ट को पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपा नेता चंद्रशेखर पाण्डेय ने दी बधाई! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: 71 अधिकारियों को दिया त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रशिक्षण! पढ़ें खास अपडेट…