
एक कंपनी में मामूली सी नौकरी करने वाले युवक पर पहचान छिपाकर युवती से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता की तहरीर और एक संगठन के लोगों के हंगामे के बाद आरोपी के खिलाफ मुखानी थाने में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।जिले के पर्वतीय हिस्से की रहने वाली एक युवती हल्द्वानी में रहकर मॉल में काम करती है। हल्द्वानी में ही एक अन्य मॉल में काम करने वाले युवक के साथ उसकी जान पहचान हुई। युवक मुखानी के गोविंदपुर गढ़वाल में किराए पर रहता है। आरोपी युवक ने युवती से दोस्ती कर ली। आरोप है कि युवती को प्यार के जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर अपना कमरा छोड़ युवती के साथ रहने लगा। आरोप है कि उसने युवती के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इस बीच वह युवती को अपने मूल निवास बरहैनी बाजपुर ऊधमसिंह नगर भी ले गया। इस सबके बीच आरोपी ने अपना सही नाम युवती को नहीं बताया। युवती के शादी के दबाव डालने पर आरोपी टालमटोल करता रहा। शक होने पर युवती ने स्वयं ही पड़ताल शुरू कर दी। उसे पता चला कि युवक अपनी पहचान छिपाकर उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। इसकी भनक एक संगठन के लोगों को लग गई। संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवक को दबोचकर उसकी पिटाई लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को मुखानी थाने ले आई। जांच में मामला सही मिला। इसके बाद देर रात तक थाने में हंगामा चलता रहा। मुखानी थाना प्रभारी रमेश बोहरा ने बताया कि मामले में केस दर्ज किया है।


लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: पुत्र के बालिक होने पर भी अब पेंशन बंद नहीं होगी! पढ़ें यूके सरकार की कैबिनेट के निर्णय…
ब्रेकिंग न्यूज: जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा की आलीशान कोठी को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया! पढ़ें सौ करोड़ की विदेशी फंडिंग पाने वाले अपराधी का इतिहास…
ब्रेकिंग न्यूज: आलिया भट्ट की पूर्व निजी सहायक (सचिव) वेदिका प्रकाश शेट्टी को मुंबई की जुहू पुलिस ने 77 लाख रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में किया गिरफ्तार! पढ़ें ताजा अपडेट…