


हल्द्वानी। यहां की दो होनहार बालिकाओं ने कत्थक नृत्य में जबरदस्त महारत हासिल की है। जानकारी के अनुसार याशिका भारद्वाज व नविका जोशी ने कत्थक नृत्य में राष्ट्रीय स्कालरशिप की परीक्षा उत्तीर्ण की है। दोनों बालिकाओं के परिवार में उत्सव मनाया जा रहा है।
नविका जगदीश जोशी व ललिता जोशी की पुत्री है जो कक्षा 7 की छात्रा है। यशिका भूपेश भारद्वाज, ममता भारद्वाज की बेटी हैं जो 11 में पढ़ती हैं। दोनों बच्चों को केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, विधायक सुमित हृदयेश, बंशीधर भगत, मेयर डा जगमोहन सिंह रौतेला सहित कई लोगों ने बधाई देते हुए दोनों बच्चों के उज्वल भविष्य की कामना की है।










More Stories
Breking news: नैनीताल जनपद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह पूर्वक मनाया! पढ़ें कहां किसने लिए भाग…
Breking news: छोटा भाई यूं ही नहीं कह गए पीएम नरेंद्र मोदी पुष्कर धामी को! पढ़ें आलेख…संपादक की अपनी बात…साथ ही पढ़ें राज्य में जारी हुई चुनावी अधिसूचना
ब्रेकिंग न्यूज: डॉ अभिलक्ष्य लेखी तीन दिवसीय भ्रमण पर! पढ़ें भीमताल अपडेट…