

लालकुआं। चार बार बिंदुखत्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष रहे राम सिंह पपोला ने कहा है वह भाजपा के सिपाही हैं और भाजपा के लिए काम करेंगे।
उन्होंने आज एक मुलाकात में कहा पार्टी उनको 2024 के चुनाव में जो जिम्मेदारी देगी वह उसके अनुसार काम करेंगे। उन्होंने कहा पीएम नरेंद्र मोदी सरकार और पुष्कर धामी सरकार ने जो काम किया है उसका फल चुनाव में भाजपा को मिलेगा और भाजपा हर बूथ जीतेगी।
वह कई समय बाद आज मीडिया से रूबरू हुए हैं और अपने दिल की बात कही। वह कहते हैं बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाए जाने की जन पक्षीय मांग है इसके लिए वन अधिकार अधिनियम लागू किया जाएगा तो राजस्व गांव बनाए जाने का मार्ग प्रशस्त हो सकता है।
उन्होंने कहा पुराने समर्पित कार्यकर्ताओं की भावना का सम्मान किया जाना चाहिए क्यों बुनियाद के पत्थर को उखाड़ा नहीं जा सकता। वह कहते है विधायक डा मोहन बिष्ट के प्रयास से विपक्षी दल राजनीति चमकाने लगे हैं और जनता को बरगला रहे हैं।
उन्होंने कहा वनाधिकार कानून व्यवस्था लागू किए जाने के लिए समिति बनी हैं जिसमें अर्जुन नाथ गोस्वामी, भुवन चंद्र भट्ट सहित अनेकों लोग सेवा भाव से लगे हैं इसलिए जनता को किसी के बहकावे में नहीं आना है वह आज *दूरगामी नयन* की तीसरी आंख टीम से बातचीत कर रहे थे। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नवीन पपोला भी उपस्थित थे।
More Stories
Breking news: नैनीताल जनपद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह पूर्वक मनाया! पढ़ें कहां किसने लिए भाग…
Breking news: छोटा भाई यूं ही नहीं कह गए पीएम नरेंद्र मोदी पुष्कर धामी को! पढ़ें आलेख…संपादक की अपनी बात…साथ ही पढ़ें राज्य में जारी हुई चुनावी अधिसूचना
ब्रेकिंग न्यूज: डॉ अभिलक्ष्य लेखी तीन दिवसीय भ्रमण पर! पढ़ें भीमताल अपडेट…