
लालकुआं। वन विभाग ने अपने कर्मचारियों को वर्षा ऋतु देख सक्रिय कर दिया है जिससे चोरी पर नकेल कसना मुख्य उद्देश्य है।
उपप्रभागीय वनाधिकारी गौला के दिशा निर्देशों के क्रम में वन क्षेत्राधिकारी चन्दन सिंह अधिकारी के आदेशानुसार आज दिनांक 04-07-2023 को मानसून गस्त का आयोजन गौला रेंज स्टाफ द्वारा किया गया।

इसका उद्देश्य वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा, अवैध खनन, अवैध अतिक्रमण रोकने की दृष्टि से किया गया।
इसके अलावा गौला नदी के पश्चिमी तट व पूर्वी तट गौला पुल से शांतिपुरी सीमा क्षेत्र में जंगल के आसपास व राजस्व गांव व बीट सं० 1 से 11 तक आरक्षित क्षेत्र व सीमा क्षेत्र में पैदल दूरी यात्रा 35.00 km की गई टीम में निम्नलिखित अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा मानसून गश्त की गई।

इसमें नैन सिंह नेगी, उपराजिक, डिकर राम, उपराजिक ललित जोशी,वन दरोगा दीप चन्द्र आर्या,वन दरोगा भुवन चन्द्र तिवारी, गणेश दत्त पाण्डे, वन दरोगा हेम चन्द्र जोशी, वन दरोगा दलीप मेवाड़ी, वन दरोगा शंकर दत्त पनेरु,

वन दरोगा ललित सिंह बिष्ट (व० वी० अ०) भुवन चन्द्र तिवारी ( व० वी० अ०) नीरज सिंह रावत (व० वी० अ०) देवेंद्र सिंह (व० वी० अ०) धरम सिंह पोखरिया (व० वी० अ०) प्रशांत कुमार (व० वी० अ०) राजेन्द्र पालीवाल (व० वी० अ०)श्रीमती उर्मिला टम्टा (व० वी० अ०)कु० लता आर्या (व० वी० अ०) लाल सिंह (आ०क्रू०)श्रीमती संगीता वन आरक्षी हरीश चन्द्र पाठक टी०सी०आदि उपस्थित थे।
















More Stories
Breking news: दूल्हे को सास दुल्हन बनी है तब पता चला जब मौलवी ने नाम पुकारा! पढ़ें: जब बेटी की जगह सास बनी दुल्हन…
Breking news: *एक्सपोनेंशियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल* के *13 छात्र राज्य मेरिट सूची में शामिल*! पढ़ें बिंदुखत्ता के नंबर वन स्कूल की अपडेट…
* ब्रेकिंग न्यूज * बिखौती मेला संपन्न! पढ़ें द्वाराहाट संवाददाता की अपडेट (वीडीओ ) …