

भवाली। समाज सेवी खष्टी बिष्ट ने कहा है भवाली नगर एवं आसपास के सम्मानित मातृ शक्तियों को सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि इस वर्ष दिनांक 10 जुलाई 2023 को हरेले पर्व के उपलक्ष में भवाली नैनीताल रोड फ्रोजन फूड शांप के सभागार में ऑल इंडिया वूमेन कॉन्फ्रेंस भवाली, एवं जीवन वर्षा कला संगम समिति की तरफ से कुमाऊं का लोकपर्व हरेले को लेकर ,इस वर्ष डिकारे बनाने का कार्यक्रम सुनिश्चित हुआ है।
हरेले पर्व पर डिकारे,मतलब प्राकृतिक वस्तुओं से भगवान शिव पार्वती का परिवार,की मूर्तियों का निर्माण किया जाएगा।इस दौरान महिलाएं अपने पारंपरिक वेशभूषा हरी साड़ी रंगवाली पिछड़ा मैं उपस्थित होकर झोड़ा, कुमाऊनी लोक नृत्य, एकल लोक नृत्य आदि में प्रतिभाग कर सकती हैं।
हमारी संस्कृति और सभ्यता को बचाने में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है।इसीलिए देवभूमि उत्तराखंड मैं बिलुपत होती इस विधा को पीढ़ी दर पीढ़ी हस्तांतरित हेतु शहर के सम्मानित बुजुर्ग महिलाओं का हमें आशीर्वाद चाहिए।हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आप सभी इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। यह जानकारी खष्टी बिष्ट, प्रगति जैन द्वारा सामूहिक रूप से दी गई है।
More Stories
UKSSSC भर्ती :- LT भर्ती को लेकर बड़ी खबर, सैकड़ों अभ्यर्थियों को मिली राहत, जल्द होगी नियुक्ति – देंखे VIDEO
हल्द्वानी:-शहर के प्रतिष्ठित निजी अस्पताल में मरीज को देखने आई महिला से छेड़खानी का मामला आया सामने…
ब्रेकिंग न्यूज: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित! पढ़ें नैनीताल अपडेट…