


भीमताल। आज यहां रा० उ०मा०वि० ओखलढूँगा भीमताल में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। विद्यालय में प्रधानाचार्य हेमन्त कुमार खोलिया वन विभाग, चिराग संस्था द्वारा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया।
12 पेड़ वन विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गये। इन पेड़ो में आम, अमरूद, तेजपात, व कठहल के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य हेमन्त कुमार खोलिया, दीपक शर्मा, समाजसेवी हेमन्त गौनिया, प्रमोद कुमार त्रिपाठी, भुवन चन्द्र सूता, चिराग संस्था से श्रीमती लता हर्बोला, कु० प्रतक्षा, तेज सिंह, हरीश पलड़िया, मुकेश सम्मल, वन पंचायत सिरोड़ी के सरपंच प्रेम सिंह सम्मल, आदि लोग उपस्थित रहे।
समाजसेवी हेमंत गोनिया श्रीमती लता हर्बोला, सरपंच प्रेम सिंह सम्मल, ने लोगो को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया तथा लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक भी किया गया है।
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू! पढ़ें कब कहां होंगे चुनाव…
ब्रेकिंग न्यूज: वन विभाग में फेरबदल! वर्तमान हॉफ ने लिया वी आर एस! पढ़ें किसे मिला चार्ज…
Breking news: नैनीताल जनपद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह पूर्वक मनाया! पढ़ें कहां किसने लिए भाग…