

देहरादून। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अदालत से राहत मिली तो कांग्रेस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। हर कांग्रेस नेता इसे लोकतंत्र की जीत कह रहा है।
आज कांग्रेस की स्टेट लेबल बैठक हो रही है जिसमें प्रदेश के सभी सक्रिय पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष भाग ले रहे हैं। बैठक में कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश में साठ दिन की पद यात्रा निकालने का निर्णय लिया है।


कांग्रेस नेताओं का कहना है कि हर दिन 25 किलोमीटर पदयात्रा होगी और जहां आबादी नहीं होगी वहां वाहन का प्रयोग होगा। बैठक में कांग्रेस प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व सीएम, पूर्व मंत्री सहित सैकड़ों लोग मौजूद हैं।
इस बैठक का उद्देश्य आगामी निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव जीतना है।
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू! पढ़ें कब कहां होंगे चुनाव…
ब्रेकिंग न्यूज: वन विभाग में फेरबदल! वर्तमान हॉफ ने लिया वी आर एस! पढ़ें किसे मिला चार्ज…
Breking news: नैनीताल जनपद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह पूर्वक मनाया! पढ़ें कहां किसने लिए भाग…