
बिंदुखत्ता। राजीवनगर प्रथम निवासी पूर्व अध्यापक बाला दत्त पाण्डेय का आज 95 साल की उम्र में निधन हो गया। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
उनके निधन का समाचार सुनकर पूर्व विधायक नवीन दुम्का, आप नेता सीएस पाण्डेय, भाजपा नेता भरत नेगी, मंडल अध्यक्ष जगदीश पंत, पत्रकार जीवन जोशी, भाजपा नेता सोनू पाण्डेय, सोनू सुन्याल, आप नेता प्रेम चंद्र, एडवोकेट देवेंद्र कुमार स्वर्गीय पांडे के आवास पहुंच गए।
समाचार लिखे जाने तक चित्रशिला घाट ले जाने की तैयारी हो रही थी। बताते चलें स्वर्गीय बाला दत्त पाण्डेय गांव में रंगकर्मी के रूप में जाने जाते थे। उनके निधन से पूरे गांव में शोक की लहर है।
















More Stories
* ब्रेकिंग न्यूज * हटाया गया अतिक्रमण! जब्त किया सामान! पढ़ें हल्द्वानी अपडेट…
* ब्रेकिंग न्यूज * वनाधिकार समिति की बैठक 20 को होगी! पढ़ें बिंदुखत्ता अपडेट…
* ब्रेकिंग न्यूज * उप जिलाधिकारी ने लिया यातायात व्यवस्था का जायजा! पढ़ें नैनीताल जनपद अपडेट…